[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business ज्यादा ब्याज चाहिए? सरकारी और प्राइवेट बैंकों की तुलना में यहां मिलेगा बेहतर रिटर्न

ज्यादा ब्याज चाहिए? सरकारी और प्राइवेट बैंकों की तुलना में यहां मिलेगा बेहतर रिटर्न

0
ज्यादा ब्याज चाहिए? सरकारी और प्राइवेट बैंकों की तुलना में यहां मिलेगा बेहतर रिटर्न
बेस्ट एफडी रेट्स (Photo: Freepik)

Best FD rates 2026: पैसे की बचत करना जितना जरूरी है, उसे सही जगह निवेश करना उससे भी ज्यादा अहम है. भारत में आज भी सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे बेहतर माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंक चुनने में एक छोटी सी समझदारी आपके मुनाफे को काफी बढ़ा सकती है? आजकल स्मॉल फाइनेंस बैंक, बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों के मुकाबले काफी ज्यादा ब्याज दे रहे हैं.

कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?

अगर आप ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Banks) सबसे आगे हैं. यहां जना स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ज्यादा 8.25% तक का सालाना ब्याज दे रहा है. इसके बाद ईएसएएफ बैंक (8.00%) और शिवालिक बैंक (7.80%) का नंबर आता है. अगर आप 1 से 5 साल की अवधि के लिए पैसा जमा करना चाहते हैं, तो ये बैंक आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.

प्राइवेट और सरकारी बैंकों का क्या हाल है?

प्राइवेट बैंकों में एसबीएम बैंक इंडिया सबसे बेहतर 7.85% का ब्याज दे रहा है, जबकि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में यह दर 7.50% है. वहीं अगर सरकारी (Public Sector) बैंकों की बात करें, तो यहां ब्याज दरें थोड़ी कम हैं. पीएनबी, केनरा बैंक, इंडियन बैंक और यूनियन बैंक लगभग 6.60% का रिटर्न दे रहे हैं. देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई 6.40% के साथ इस लिस्ट में थोड़ा पीछे है.

विदेशी बैंकों में निवेश करना कितना सही?

विदेशी बैंकों की बात करें तो देउत्शे बैंक (Deutsche Bank) 7.00% की दर से ब्याज दे रहा है, जो कई भारतीय प्राइवेट बैंकों के बराबर है. वहीं स्टैंडर्ड चार्टर्ड 6.60% और एचएसबीसी बैंक सबसे कम 5.50% का ब्याज ऑफर कर रहे हैं. लंबे समय के निवेश में यह 1-2% का अंतर भी आपकी मैच्योरिटी राशि पर बड़ा असर डालता है.

ये भी पढ़ें: अब 20 दिन नहीं, सिर्फ 3 दिन में होगा PF सेटलमेंट! जानें करोड़ों कर्मचारियों के लिए क्या बदला

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel