[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business BCCL IPO Subscrition: भारत कोकिंग कोल का आईपीओ दूसरे दिन 33.6 गुना सब्सक्राइब, निवेशकों में जबरदस्त उत्साह

BCCL IPO Subscrition: भारत कोकिंग कोल का आईपीओ दूसरे दिन 33.6 गुना सब्सक्राइब, निवेशकों में जबरदस्त उत्साह

0
BCCL IPO Subscrition: भारत कोकिंग कोल का आईपीओ दूसरे दिन 33.6 गुना सब्सक्राइब, निवेशकों में जबरदस्त उत्साह
16 जनवरी को मार्केट में लिस्ट होगा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड का आईपीओ.

BCCL IPO Subscrition: कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को शेयर बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोमवार को बोली के दूसरे दिन तक यह आईपीओ कुल 33.60 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. इससे पहले शुक्रवार को खुलते ही कुछ ही मिनटों में यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था, जिसने निवेशकों के मजबूत भरोसे को साफ तौर पर दिखा दिया.

कुल कितनी मिलीं बोलियां

एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के आंकड़ों के अनुसार, 1,071 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत 34.69 करोड़ शेयरों की पेशकश की गई थी, जबकि दूसरे दिन के अंत तक 11.65 अरब से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हो चुकी हैं. यह आंकड़ा इस साल के पहले आईपीओ के लिए असाधारण निवेशक उत्साह को दर्शाता है.

किन निवेशकों ने दिखाई सबसे अधिक दिलचस्पी

सब्सक्रिप्शन के आंकड़ों पर नजर डालें, तो सबसे ज्यादा उत्साह गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) में देखने को मिला. यह श्रेणी 96.17 गुना सब्सक्राइब हुई. वहीं, खुदरा निवेशकों (आरआईआई) की कैटेगरी में भी मजबूत भागीदारी रही और यह हिस्सा 26.90 गुना भरा गया. पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित श्रेणी में 1.44 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया.

एंकर निवेशकों से पहले ही जुट चुके हैं 273 करोड़

आईपीओ खुलने से पहले ही भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से 273 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए थे. इससे इश्यू को शुरुआती मजबूती मिली और बाजार में भरोसे का माहौल बना, जिसका असर सब्सक्रिप्शन आंकड़ों में भी साफ दिखाई दिया.

कब बंद होगा आईपीओ, कितनी है कीमत

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड का यह आईपीओ मंगलवार को बंद होगा. यह 2026 में मुख्य शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने वाला पहला आईपीओ है. इसका प्राइस बैंड 21 से 23 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. ऊपरी मूल्य स्तर पर कंपनी का अनुमानित मार्केट वैल्यूएशन 10,700 करोड़ रुपये से अधिक बैठता है.

पूरी तरह ओएफएस है यह इश्यू

कंपनी की ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएसचपी) के मुताबिक, यह पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है. इसके तहत कोल इंडिया अपनी हिस्सेदारी से 46.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री कर रही है. यानी इस इश्यू से मिलने वाली पूरी राशि प्रमोटर को जाएगी, कंपनी के खाते में नई पूंजी नहीं आएगी.

इसे भी पढ़ें: Budget Expectations: रोजगार और बैंकिंग सुधार बने बजट की प्राथमिकता, अर्थशास्त्रियों की सरकार को सलाह

निवेशकों के लिए क्यों खास है यह आईपीओ

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड को कोकिंग कोल उत्पादन में एक अहम सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी माना जाता है. मजबूत पैरेंट कंपनी, सीमित सार्वजनिक हिस्सेदारी और सेक्टर में रणनीतिक महत्व के चलते निवेशकों में इसे लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है.

भाषा इनपुट के साथ

इसे भी पढ़ें: Budget 2026: सूर्यदेव जैसा कल्याणकारी होगा बजट या आम आदमी की उम्मीदों पर लगेगा ग्रहण, पहली बार रविवार को पेश होगा बजट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article शिविर मे 150 लोगों की हुई नि:शुल्क जांच
Next article वाटर एटीएम में गड़बड़ी की होगी जांच
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel