[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business IPO: तीन जुलाई को खुलेगा बंसल वायर और एमक्योर फार्मा का आईपीओ

IPO: तीन जुलाई को खुलेगा बंसल वायर और एमक्योर फार्मा का आईपीओ

0
IPO: तीन जुलाई को खुलेगा बंसल वायर और एमक्योर फार्मा का आईपीओ
IPO

IPO: घरेलू शेयर बाजार में इस्पात के तार बनाने वाली कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज और बैन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मा का आईपीओ (सार्वजनिक आरंभिक निर्गम) तीन जुलाई, 2024 को पेश किए जाएंगे. इन दोनों कंपनियों के आईपीओ तीन जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे और पांच जुलाई को बंद होंगे. इन दोनों कंपनियों की ओर से कहा गया है कि आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी.

बंसल वायर के IPO का प्राइस बैंड 243-256 रुपये प्रति शेयर

बंसल वायर की ओर से कहा गया है कि उसका आईपीओ तीन जुलाई को खुलेगा. कंपनी ने बताया कि 745 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए कीमत का दायरा 243-256 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. आईपीओ तीन जुलाई को खुलेगा और पांच जुलाई को बंद होगा. एंकर निवेशकों के लिए बोली दो जुलाई को खुलेगी.

बंसल वायर के IPO में कोई ओएफएस नहीं

कंपनी का आईपीओ पूरी तरह ताजा निर्गम है और इसमें किसी तरह की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है. बंसल वायर इंडस्ट्रीज आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी.

IPO से 1952 करोड़ रुपये जुटाएगी एमक्योर फार्मा

बेन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने शुक्रवार को कहा कि उसका आईपीओ तीन जुलाई को खुलेगा. कंपनी ने बताया कि उसके 1,952 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 960-1008 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी ने कहा कि आईपीओ तीन जुलाई को खुलेगा और पांच जुलाई को बंद होगा. एंकर निवेशकों के लिए बोली दो जुलाई को खुलेगी.

और पढ़ें: सेबी ने Demat Account की निवेश सीमा बढ़ाई, 1 सितंबर से लागू

IPO में 1.14 इक्विटी शेयरों में ओएफएस शामिल

आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के ताजा शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें 1.14 करोड़ इक्विटी शेयरों की ओएफएस शामिल है. आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

और पढ़ें: Bond : जेपी मोर्गन बॉन्ड इंडेक्स में भारत की एंट्री, धन जुटाना होगा और भी आसान

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Copper Bottle Water: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे जान चौंक जाएंगे आप
Next article पलक तिवारी ओर इब्राहिम अली खान की डेटिंग रूमर्स ने कई बार बटोरी सुर्खियां… अब इंस्टाग्राम पर दिखा प्यार
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel