[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 17,19,20 और 21 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखे लें कहां रहेगा क्लोज

17,19,20 और 21 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखे लें कहां रहेगा क्लोज

0
17,19,20 और 21 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखे लें कहां रहेगा क्लोज
Bank Holidays

Bank Holidays: अगर आप अगले हफ्ते बैंक की शाखा में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आने वाले सात दिनों में त्योहारों और विशेष मौकों के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल चार दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. घर से निकलने से पहले छुट्टियों की यह लिस्ट जरूर चेक कर लें ताकि आपको परेशान न होना पड़े.

17 मार्च को जम्मू-कश्मीर के बैंकों में रहेगी छुट्टी

अगले हफ्ते की शुरुआत में 17 मार्च को शब-ए-कद्र के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, देश के अन्य सभी राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी, इसलिए बाकी शहरों के ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

19 मार्च को इन 11 शहरों में बंद रहेंगे बैंक

19 मार्च को देश के कई बड़े शहरों में एक साथ बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे. इसकी वजह से मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख शहरों में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी.

20 और 21 मार्च को ईद के चलते लंबी छुट्टी

हफ्ते के अंत में ईद का असर बैंकिंग सेवाओं पर दिखेगा. 20 मार्च को ईद-उल-फित्र के कारण कोच्चि, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे. वहीं, 21 मार्च (शनिवार) को पूरे देश में रमजान-ईद का जश्न मनाया जाएगा, जिसके चलते भारत के लगभग सभी हिस्सों में बैंकों में अवकाश रहेगा.

ऑनलाइन सेवाओं का कर सकते हैं इस्तेमाल

भले ही बैंकों की शाखाएं इन दिनों में बंद रहेंगी, लेकिन राहत की बात यह है कि मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. अगर आपको सिर्फ पैसे ट्रांसफर करने हैं या बैलेंस चेक करना है, तो आप डिजिटल माध्यमों का सहारा ले सकते हैं.

Also Read: फास्टैग एनुअल पास हुआ महंगा, 1 अप्रैल से चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, फटाफट निपटा लें ये काम

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel