[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Bank Holidays: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

0
Bank Holidays: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays

Bank Holidays: दिसंबर 2025 की शुरुआत हो चुकी है. अगर आप इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि दिसंबर में किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.

दिसंबर 2025 में कब रहेंगी बैंक छुट्टियां

साल 2025 के दिसंबर महीने में रविवार, दूसरे शनिवार और अलग-अलग राज्यों के पर्वों को मिलाकर कई दिन बैंक अवकाश रहेगा. यही वजह है कि बैंक ब्रांच जाने से पहले अपने राज्य की हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लेना चाहिए. (राज्यवार छुट्टियों की सूची RBI के कैलेंडर के अनुसार लागू होगी.)

तारीखदिनछुट्टीराज्य/क्षेत्र
1 दिसंबरसोमवारराज्य उद्घाटन दिवसनागालैंड
3 दिसंबरबुधवारसेंट फ्रांसिस जेवियर पर्वगोवा
5 दिसंबरशुक्रवारशेख अब्दुल्ला जयंतीजम्मू-कश्मीर
12 दिसंबरशुक्रवारपा टोगन संगमामेघालय
13 दिसंबरशनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
18 दिसंबरगुरुवारगुरु घासीदास जयंतीछत्तीसगढ़
19 दिसंबरशुक्रवारगोवा मुक्ति दिवसगोवा
24 दिसंबरबुधवारक्रिसमसमेघालय, मिजोरम
25 दिसंबरगुरुवारक्रिसमसपूरे देश में
26 दिसंबरशुक्रवारशहीद उधम सिंह जयंतीहरियाणा
27 दिसंबरशनिवारगुरु गोबिंद सिंह जयंतीचंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा
30 दिसंबरमंगलवारयू कियांग नांगबाह पुण्यतिथिमेघालय
31 दिसंबरबुधवारनया सालमिजोरम, मणिपुर

बैंक किन वजहों से रहते हैं बंद

भारत में बैंक अवकाश केवल शनिवार-रविवार तक सीमित नहीं होते.राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती पर सभी बैंकों में छुट्टी रहती है.इसके अलावा दिवाली, दुर्गा पूजा, ईद, क्रिसमस, ओणम और पोंगल जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों पर भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होती हैं. कई राज्यों में स्थानीय पर्व, स्थापना दिवस और क्षेत्रीय महापुरुषों की जयंती के कारण भी अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहते हैं.

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं जरूरी काम

आज के डिजिटल दौर में, बैंक शाखा बंद होने के बावजूद कई सेवाएं बिना रुकावट जारी रहती हैं. ग्राहक 24×7 ऑनलाइन माध्यम से अपने अधिकांश काम निपटा सकते हैं, जैसे

  • UPI, NEFT और RTGS से पैसे ट्रांसफर
  • फिक्स्ड डिपॉजिट खोलना या मैनेज करना
  • अकाउंट बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट चेक करना
  • बिजली, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड बिल और EMI का भुगतान
  • ऑनलाइन पासबुक और अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करना
  • इसलिए बैंक छुट्टियों के दौरान भी जरूरी वित्तीय काम आसानी से पूरे किए जा सकते हैं.

Alson Read: आज से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, पेंशन से लेकर LPG और बैंकिंग पर असर

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article OTP के बिना नहीं मिलेगा टिकट, आज से बदल गए तत्काल बुकिंग के नियम, जानिए पूरा प्रोसेस
Next article Health Tips: अगर आपको भी है लो ब्लड प्रेशर तो हो जाएं सावधान, वरना ये पांच कारण बिगाड़ सकती है आपकी सेहत
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel