[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Bank Holidays : 1 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक? यहां जानें पूरे महीने का लेखा–जोखा

Bank Holidays : 1 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक? यहां जानें पूरे महीने का लेखा–जोखा

0
Bank Holidays : 1 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक? यहां जानें पूरे महीने का लेखा–जोखा
नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें यहां (File Photo)

Bank Holidays : नवंबर की शुरुआत के साथ त्योहारों का मौसम खत्म होने वाला है. हालांकि, इस महीने देशभर में बैंकों की लगभग 9 से 10 दिन छुट्टियां रहेंगी. ऐसे में जिन ग्राहकों को बैंक जाकर जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेनी चाहिए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने की बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी की है, जिसमें क्षेत्रीय त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश दोनों शामिल हैं. ग्राहकों को सलाह दी गई है कि लेन-देन की योजना बनाते समय इन छुट्टियों का ध्यान रखें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

1 नवंबर को यहां बंद रहेंगे बैंक

1 नवंबर को कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में इगास-बगवाल के अवसर पर अवकाश रहेगा. इस दिन बेंगलुरु और देहरादून में बैंक बंद रहेंगे. छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर को सभी शैक्षणिक संस्थानों के अलावा सरकारी दफ्तर में छुट्टी घोषित की है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया. हालांकि, इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. बैंक को इस छुट्टी में शामिल नहीं किया गया है.

5 नवंबर को बैंक रहेंगे बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टी सूची के अनुसार, 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इन शहरों में आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ के अलावा देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर समेत अन्य शहर शामिल हैं. ग्राहकों को सलाह दी गई है कि बैंक से जुड़े काम पहले कर लें. ऐसा न हो कि आप जरूरी काम से बैंक पहुंचे और वहां ताला लटका नजर आए.

यह भी पढ़ें : Public Holiday : 1 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल–ऑफिस सब बंद, जानें वजह

2, 8, 9, 16, 22, 23 और 30 नवंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण देशभर में बैंकों की नियमित साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. कुल मिलाकर नवंबर 2025 में बैंकों में लगभग नौ दिन की छुट्टी रहेगी. इसमें सप्ताहांत के साथ दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियों के अलावा त्योहार की छुट्टी भी शामिल है.

ऑनलाइन सर्विस पर छुट्टी का असर नहीं

इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग बिना रुकावट कर सकेंगे. हालांकि, निर्धारित रखरखाव कार्य के समय कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए ग्राहकों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Sainik School Registration: एडमिशन पाने का एक और मौका, बढ़ी लास्ट डेट
Next article FBI चीफ ने गर्लफ्रेंड की परफॉर्मेंस के लिए उड़ाया 500 करोड़ का सरकारी जेट, आलोचना पर एजेंसी ने दिया ये जवाब
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel