[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Bank Holiday: बैंक जाने वाले है आज? जा कर गलती मत कर देना क्योंकि चौथा शनिवार है आज

Bank Holiday: बैंक जाने वाले है आज? जा कर गलती मत कर देना क्योंकि चौथा शनिवार है आज

0
Bank Holiday: बैंक जाने वाले है आज? जा कर गलती मत कर देना क्योंकि चौथा शनिवार है आज
आज चौथे शनिवार के कारण देश के बैंक बंद रहने वाले हैं.

Bank Holiday: भारत में कई बार लोग अपने बैंक के काम शनिवार को निपटाने का प्लान बनाते हैं. लेकिन हर शनिवार बैंक खुले हों, यह जरूरी नहीं है. ऐसे में पहले से चेक कर लेना जरूरी है कि आपके यहां की बैंक ब्रांच खुली है या नहीं. भारत में बैंकों का कामकाज हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को होता है, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक पूरी तरह बंद रहते हैं.

आज बैंक क्यों बंद हैं?

22 नवंबर 2025 को महीने का चौथा शनिवार है. इसलिए देशभर में सभी बैंक शाखाएं आज बंद रहने वाली है. अगर आपका चेक क्लियरेंस, नकद जमा या लोन से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो अब आपको अगले कामकाजी दिन ही बैंक शाखा जा पायेगें.

ALSO READ: Rupees vs Dollar: रुपये में क्यों आई गिरावट? आरबीआई गवर्नर ने बताई असली वजह

क्या डिजिटल बैंकिंग आज भी काम करेगी?

बैंक शाखाएं बंद होने का मतलब यह नहीं कि बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह रुक जाएंगी. इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई 24×7 उपलब्ध रहते हैं. आप घर बैठे ही बैलेंस चेक कर सकते हैं, पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं या फिक्स्ड डिपॉजिट भी खोल सकते हैं. साथ ही, एटीएम भी चालू रहेंगे, जिससे आप कैश निकाल सकते है या मिनी स्टेटमेंट ले सकते है.

इस महीने आगे कोई और छुट्टी है क्या?

नवंबर में अब केवल रविवार को ही बैंक छुट्टी रहने वाली है. बाकी दिनों में सभी शाखाए सामान्य रूप से खुली रहेंगी. इसलिए अगर इस हफ्ते आपको बैंक में कोई जरूरी काम करना है, तो अगली वर्किंग डे पर प्लान बना लें.

ALSO READ: Russian Oil Imports: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रूस से तेल आयात किया बंद, 20 नवंबर से प्रभावित

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel