[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Bank Holiday : 8, 9 और 10 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें जरूरी काम

Bank Holiday : 8, 9 और 10 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें जरूरी काम

0
Bank Holiday : 8, 9 और 10 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें जरूरी काम
Bank Holidays

Bank Holiday : अगर आप भी बैंक से जुड़े काम करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. 8 अगस्त, शुक्रवार को बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है. भारत में बैंक छुट्टियों का निर्धारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देश और संबंधित राज्य सरकार की अधिसूचना के आधार पर होता है. इसलिए अपने बैंक से जुड़े काम समय रहते निपटा लें ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके.

भारत आस्था और त्योहारों का देश है, जहां हर राज्य में अलग-अलग पर्व मनाए जाते हैं. इसी के अनुसार बैंकों की छुट्टियां भी तय होती हैं. 8 अगस्त, शुक्रवार को देश के कुछ हिस्सों में बैंक हॉलिडे घोषित किया गया है. आईए जानते हैं कि 8 अगस्त 2025 को बैंक की छुट्टी किन राज्यों में घोषित की गई है, यह किस अवसर पर है और इसका बैंकिंग सेवाओं पर क्या असर पड़ेगा.

Bank Holiday 8 August 2025 : 8 अगस्त शुक्रवार को कहां बंद रहेंगे बैंक?

आप सभी को जानकारी दे दें कि 8 अगस्त को शुक्रवार पड़ रहा है. इस दिन गंगटोक (सिक्किम) में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन वहां देंगदोह लहो रुम फात पर्व मनाया जाएगा, जो लेपचा समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है. यह पर्व तेंदोंग पर्वत को समर्पित है और उस किवदंती की याद में मनाया जाता है, जिसमें कहा गया है कि 40 दिन और 40 रातों की लगातार बारिश के दौरान तेंदोंग पर्वत ने लेपचा लोगों की रक्षा की थी.

Bank Holiday 9 and 10 August 2025 : 9 और 10 अगस्त को भी बैंक रहेंगे बंद

बता दें कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है, जिस कारण देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 10 अगस्त को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिससे सभी बैंक बंद रहेंगे. इसलिए जरूरी बैंकिंग कार्य समय से पहले निपटा लें.

ऑनलाइन सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

आजकल नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की मदद से पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, बिल भरना और लोन लेना ग्राहकों के लिए आसान हो गया है. लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं, जो बिना बैंक ब्रांच जाए पूरे नहीं होते. जैसे KYC अपडेट, कैश जमा या निकालना, लॉकर की सुविधा, फेल ट्रांजैक्शन की शिकायत, जॉइंट अकाउंट खोलना या बंद कराना. इन कामों के लिए आपको बैंक जाना जरूरी होता है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बिहार-यूपी वालों के लिए गुड न्यूज, दिवाली-छठ पूजा के लिए इस रूट से चलेगी स्पेशल ट्रेन
Next article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एयरपोर्ट पर दिखे जेठालाल-बबीता साथ, क्या हो रहा है गुपचुप? जानिए सच्चाई
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel