[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सैलून की फिटकरी से बना 180 करोड़ का Brand, Balika Vadhu की ‘गहना’ ने कर दिखाया कमाल

सैलून की फिटकरी से बना 180 करोड़ का Brand, Balika Vadhu की ‘गहना’ ने कर दिखाया कमाल

0
सैलून की फिटकरी से बना 180 करोड़ का Brand, Balika Vadhu की ‘गहना’ ने कर दिखाया कमाल

Success Story : जिस फिटकरी को लोग सालों से शेविंग के बाद लगाने वाली साधारण चीज मानते थे, उसी से एक ऐसा D2C ब्रांड (Direct To Customer) बनाया गया जिसने सिर्फ 10 महीने में 14 करोड़ रुपये की बिक्री कर ली.

कंपनी ने बिना बाहरी फंडिंग के मुनाफा कमाया, Shark Tank India में 180 करोड़ रुपये की Valuation हासिल की और अब देश की बड़ी निवेश कंपनी Ananta Capital ने इसमें बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस ब्रांड की संस्थापक टीवी शो Balika Vadhu में ‘गहना’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री Neha Marda Agrawal हैं.

Phitku क्या है ?

  • Phitku एक Direct-to-Consumer (D2C) Personal Care Brand है जो फिटकरी आधारित Natural Deodorants बनाता है.
  • कंपनी का दावा है कि उसके प्रोडक्ट पारंपरिक फिटकरी के गुणों को आधुनिक Personal Care Products के रूप में पेश करते हैं.
  • आज जब लोग Chemical-free और Natural Products की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, तब Phitku ने इसी ट्रेंड को बिजनेस में बदल दिया.

सिर्फ 10 महीने में 14 करोड़ रुपये का कारोबार

  • Phitku की शुरुआत 2025 में हुई.
  • शुरुआती 10 महीनों में कंपनी ने 14 करोड़ रुपये की Sales की.
  • 2 लाख से ज्यादा Products बेचे.
  • बाहरी निवेश के बिना बिजनेस खड़ा किया.
  • पहले दिन से Profit कमाया.

Balika Vadhu की गहना से Entrepreneur बनने तक का सफर

Neha Marda Agrawal को ज्यादातर लोग Balika Vadhu के लोकप्रिय किरदार ‘गहना’ के रूप में जानते हैं. लेकिन अभिनय के बाद उन्होंने Entrepreneur बनने का फैसला किया. उन्होंने अपने पति Sumit Agrawal और दोस्त Rahul Dholakia के साथ मिलकर Phitku की शुरुआत की. यह सफर इस बात का उदाहरण है कि आज सेलिब्रिटी केवल ब्रांड एंडोर्स नहीं कर रहे, बल्कि खुद सफल बिजनेस भी बना रहे हैं.

Shark Tank India से मिली बड़ी पहचान

Image 108
सैलून की फिटकरी से बना 180 करोड़ का brand, balika vadhu की 'गहना' ने कर दिखाया कमाल 3

जनवरी 2026 में Phitku की टीम Shark Tank India Season 5 में पहुंची. ब्रांड का बिजनेस मॉडल और शुरुआती ग्रोथ देखकर निवेशक Anupam Mittal और Aman Gupta ने. 1 प्रतिशत Equity के बदले 1.8 करोड़ रुपये निवेश किए.

इस निवेश के बाद कंपनी की Valuation करीब 180 करोड़ रुपये पहुंच गई. Shark Tank में मिली पहचान ने ब्रांड की विश्वसनीयता और बाजार में पहचान दोनों को मजबूत किया.

अब Ananta Capital ने खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

1 जुलाई को मुंबई स्थित Private Equity Firm Ananta Capital ने Phitku में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली. Ananta Capital पहले भी कई Consumer Brands में निवेश कर चुकी है.

इनमें शामिल हैं. Bella Vita , HipHop और Rubans ऐसे निवेशकों का किसी Startup में पैसा लगाना इस बात का संकेत माना जाता है कि उन्हें कंपनी की भविष्य की Growth पर भरोसा है.

Also Read : व्हीलचेयर से तय किया BPSC का सफर, जहानाबाद के बेटे ने पूरी की मां की अंतिम इच्छा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article लालू यादव ने 5 हजार रुपये में खरीदी थी यह जीप, अब तेजस्वी के आवास पहुंची, जानिए क्यों है इससे उनका खास लगाव
Next article Live Aarti Patna: घर बैठे करें महावीर मंदिर और इस्कॉन के दर्शन, जानें आरती का समय
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel