[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! असम बना 8वां वेतन आयोग लागू करने वाला पहला राज्य

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! असम बना 8वां वेतन आयोग लागू करने वाला पहला राज्य

0
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! असम बना 8वां वेतन आयोग लागू करने वाला पहला राज्य
8th Pay Commission

8th Pay Commission: असम देश का पहला राज्य बन गया है जिसने 8वें राज्य वेतन आयोग का गठन कर दिया है. यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब 7वें वेतन आयोग की अवधि 1 जनवरी 2026 को खत्म होने वाली है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी घोषणा करते हुए पूर्व मुख्य सचिव सुभाष दास को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

कर्मचारियों के लिए क्यों है अहम यह फैसला

इस कदम से राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों में उम्मीद जगी है. 8वां वेतन आयोग सैलरी और पेंशन में संशोधन करेगा. हालांकि प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 मानी जाएगी, लेकिन आमतौर पर आयोग की सिफारिशें लागू होने में वक्त लगता है. विशेषज्ञों का मानना है कि नई वेतन व्यवस्था 2027-28 या 2028-29 में लागू हो सकती है.

आगे क्या होगा और असम को क्या फायदा

आमतौर पर वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट देने में करीब 18 महीने लगते हैं. इसके बाद सरकार मंजूरी देकर नई सैलरी और पेंशन लागू करती है. असम ने समय से पहले आयोग बनाकर बढ़त हासिल कर ली है, जिससे संभव है कि राज्य के कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का फायदा केंद्र के कर्मचारियों से पहले मिल जाए.समय से पहले 8वां वेतन आयोग बनाकर असम ने यह दिखा दिया है कि वह अपने कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर है. अगर सिफारिशें जल्दी आ जाती हैं, तो असम के कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का फायदा सबसे पहले मिल सकता है.

Also Read: पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें किसानों के खाते में ₹2,000 कब आएंगे

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Mahabharata Vidur Niti: महाभारत का रहस्य, इन 6 आदतों से घटाती है आयु
Next article Top BCA College in Delhi: 12वीं के बाद कंप्यूटर में बनाना है करियर, यहां देखें ऑप्शन
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel