[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Anunay Sood: 10 करोड़ का इन्फ्लुएंसर कर गया दुनिया को अलविदा!

Anunay Sood: 10 करोड़ का इन्फ्लुएंसर कर गया दुनिया को अलविदा!

0
Anunay Sood: 10 करोड़ का इन्फ्लुएंसर कर गया दुनिया को अलविदा!
ट्रैवल की दुनिया का चमकता सितारा अब हमारे बीच नहीं रहा.

Anunay Sood: दुबई के मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद के निधन की खबर ने उनके फॉलोअर्स और ट्रैवल कम्युनिटी को स्तब्ध कर दिया है. सिर्फ 32 साल की उम्र में लास वेगास में उनका जाना उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा सदमा है. अनुनय ने अपनी क्रिएटिव ड्रोन फोटोग्राफी और अनोखे ट्रैवल व्लॉग्स के जरिए लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी. उनके जाने से ट्रैवल इंडस्ट्री और सोशल मीडिया की दुनिया में एक चमकती हुई स्टार की कमी महसूस होगी.

अनुनय सूद कौन थे?


गुरुवार सुबह अचानक खबर आई कि दुबई के फेमस ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद अब हमारे बीच नहीं रहे. वे सिर्फ 32 साल के थे और लास वेगास में उनका निधन हो गया था. परिवार ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है.

सोशल मीडिया पर कितने फेमस थे?


अनुनय के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर्स थे. उनके वीडियो और ड्रोन फोटोग्राफी ने उन्हें ट्रैवल कम्युनिटी में बहुत लोकप्रिय बना दिया था. वे दुनिया के टॉप टूरिज्म ब्रांड्स के साथ काम कर चुके थे. Forbes India ने उन्हें लगातार 3 साल (2022–2024) टॉप 100 डिजिटल स्टार्स में शामिल किया था.


ALSO READ: Emmvee Photovoltaic Power का अपकमिंग IPO: 11 नवंबर को 2,900 करोड़ रुपये का आईपीओ देने वाली है दस्तक!

कितनी थी उनकी संपत्ति और नेट वर्थ?


अनुनय का नेट वर्थ लगभग 7–10 करोड़ रुपये यानी लगभग 850,000 डॉलर–1.2 मिलियन डॉलर बताया गया है. उनकी आय के स्रोतों में डिजिटल एजेंसी, ब्रांड कोलैबोरेशन, यूट्यूब और पेड प्रमोशन शामिल थे. उनके पास मर्सिडीज-एएमजी, राम 1500 TRX और मॉडिफाइड थार जैसी लग्जरी कारो की कलेक्शन थीं और वे प्रीमियम वॉचेज के भी कलेक्टर थे.

परिवार ने क्या कहा?


अनुनय के परिवार ने सोशल मीडिया पर लिखा की “हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि हमारे प्यारे अनुनय सूद अब हमारे बीच नहीं रहे. कृपया इस कठिन समय में हमें प्राइवेसी दें और उनके परिवार की भावनाओं का सम्मान करें. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

ALSO READ: IPO से पहले अरबपति क्लब में शामिल हुए PhysicsWallah के founders अलख पांडे और प्रतीक बूब

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel