[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, 2,929 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में CBI ने की घंटों पूछताछ

अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, 2,929 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में CBI ने की घंटों पूछताछ

0
अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, 2,929 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में CBI ने की घंटों पूछताछ
अनिल अंबानी (फाइल फोटो/ANI)

Anil Ambani: रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से जुड़े 2,929 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. गुरुवार को CBI ने इस मामले के सिलसिले में अनिल अंबानी से दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में विस्तार से पूछताछ की.

क्या है पूरा मामला ?

यह मामला पिछले साल अगस्त में दर्ज की गई एक FIR से जुड़ा है. सीबीआई का आरोप है कि अनिल अंबानी और आरकॉम ने आपराधिक साजिश के तहत बैंक को गलत जानकारी दी और ऋण सुविधाओं (Loan facilities) का दुरुपयोग किया. एसबीआई की शिकायत के अनुसार, रिलायंस कम्युनिकेशंस पर विभिन्न ऋणदाताओं का कुल बकाया 40,000 करोड़ रुपये से अधिक है. इसमें अकेले एसबीआई को 2,929 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है. सीबीआई ने इस मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

जांच की आंच ‘सी विंड’ तक

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी केवल पूछताछ तक ही सीमित नहीं है. इससे पहले सीबीआई की टीम ने मुंबई के कफ परेड स्थित अंबानी के आलीशान आवास ‘सी विंड’ की भी तलाशी ली थी, ताकि मामले से जुड़े अहम दस्तावेज और सबूत जुटाए जा सकें. पूछताछ के बीच अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

प्रवक्ता के अनुसार एसबीआई की यह शिकायत 10 साल से भी अधिक पुरानी है. जिस समय की यह घटना है, उस दौरान अनिल अंबानी कंपनी के केवल ‘गैर-कार्यकारी निदेशक’ (Non-executive Director) थे. कंपनी के रोजमर्रा के प्रबंधन या फैसलों में उनकी कोई सीधी भूमिका नहीं थी. अंबानी के प्रवक्ता ने कहा कि 19 और 20 मार्च को सीबीआई के समक्ष उनकी पेशी यह दर्शाती है कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वह कानून के दायरे में रहकर अपना बचाव करेंगे.

Also Read : HDFC Bank के चेयरमैन का इस्तीफा, एक दिन में डूबे निवेशकों के 1 लाख करोड़

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article फोन चोरी हो गया और UPI ऐप्स चालू थे? तुरंत ऐसे कर सकते हैं अपना बैंक अकाउंट सेफ
Next article बहुत ही केयरिंग हसबैंड साबित होते हैं इस दिन जन्मे लड़के, घर को रखते हैं खुशहाल
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel