[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बॉलीवुड के शहंशाह के पास हैं करोड़ों की गाड़ियां! 83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन की लग्जरी कारों का Young Style देखें

बॉलीवुड के शहंशाह के पास हैं करोड़ों की गाड़ियां! 83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन की लग्जरी कारों का Young Style देखें

0
बॉलीवुड के शहंशाह के पास हैं करोड़ों की गाड़ियां! 83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन की लग्जरी कारों का Young Style देखें
अमिताभ बच्चन के पास कार कलेक्शन

Amitabh Bachchan Car Collection: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. अभिनय की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले बिग बी न सिर्फ़ बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि लग्जरी कारों के भी बड़े शौकीन हैं. उनके गैराज में कुछ ऐसी शानदार गाड़ियां खड़ी हैं जो उनकी क्लास और स्टाइल को दर्शाती हैं. पार्क प्लस वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के पास कौन-कौन सी लग्जरी कारें हैं और उनकी कीमत क्या है.

अमिताभ बच्चन की कारों की लिस्ट (Amitabh Bachchan Car Collection)

कार मॉडलअनुमानित कीमत (₹)
Rolls-Royce Phantom VIII₹9.5 करोड़
Bentley Continental GT₹3.8 करोड़
Range Rover Autobiography LWB₹3.5 करोड़
Lexus LX 570₹2.33 करोड़
Audi A8 L₹1.50 करोड़
Mercedes-Benz S-Class S350d₹1.6 करोड़
BMW 7 Series₹1.20 करोड़
Porsche Cayman S₹1 करोड़
Ford Mustang₹90 लाख
Mini Cooper S₹40 लाख

Rolls-Royce Phantom VIII – शाही शान का प्रतीक

Pk 1200 800 1 2
Amitabh bachchan with Rolls-Royce Phantom VIII

अमिताभ बच्चन के गैराज की सबसे आलीशान कार है Rolls-Royce Phantom VIII, जिसकी कीमत करीब ₹9.5 करोड़ है. यह कार लग्जरी और प्रेस्टिज का प्रतीक मानी जाती है. इसकी 6.75-लीटर V12 इंजन 563 हॉर्सपावर देती है. इसका इंटीरियर बेहतरीन हैंड-क्राफ्टेड लेदर, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और शानदार राइड क्वालिटी के लिए जाना जाता है. यह कार सिर्फ गाड़ी नहीं बल्कि एक ‘रॉयल एक्सपीरियंस’ है.

Bentley Continental GT – लग्जरी और स्पीड का कॉम्बिनेशन

Pk 1200 800 2
Bentley Continental GT

बिग बी के पास Bentley Continental GT भी है, जिसकी कीमत लगभग ₹3.8 करोड़ है. इसमें 6.0L W12 इंजन दिया गया है जो 626 bhp की ताकत देता है. 0 से 100 km/h की रफ्तार यह कार सिर्फ़ 3.7 सेकंड में पकड़ लेती है. इसके इंटीरियर में हैंड-स्टिच्ड लेदर, फाइन वुड फिनिश और रोटेटिंग डिस्प्ले जैसे लग्जरी फीचर्स शामिल हैं.

Range Rover Autobiography LWB – पावर और कम्फर्ट का मेल

Pk 1200 800 3
Range rover autobiography lwb

यह SUV लग्जरी और पावर का अनोखा संगम है. अमिताभ बच्चन की यह कार ₹3.5 करोड़ की है, जिसमें 5.0L V8 सुपरचार्ज्ड इंजन 557 bhp की ताकत देता है. इसमें क्विल्टेड लेदर सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, एक्सीक्यूटिव क्लास रियर सीट्स और 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं.

Lexus LX 570 – रॉयल SUV

Pk 1200 800 4
Lexus LX 570

यह कार असली लक्ज़री के साथ ऑफ-रोडिंग के लिए जानी जाती है. 5.7L V8 इंजन वाली Lexus LX 570 ₹2.33 करोड़ की है. इसमें Mark Levinson Sound System, 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और 11.6-इंच के रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन जैसी सुविधाएं हैं.

Audi A8 L – टेक्नोलॉजी और लग्जरी का मेल

Audi A8 L
Audi A8 L

Audi A8 L की कीमत ₹1.50 करोड़ से शुरू होती है. इसमें 3.0L V6 इंजन है जो 335 हॉर्सपावर देता है. यह कार अपने स्मार्ट ड्राइविंग फीचर्स और शानदार इंटीरियर के लिए मशहूर है.

Mercedes-Benz S-Class S350d – बिजनेस क्लास लग्जरी

Mercedes Benz S Class S350D
Mercedes-benz s-class s350d

जर्मन इंजीनियरिंग की मिसाल S-Class में 3.0L Inline-6 डीजल इंजन है जो 282 bhp की पावर देता है. इसकी सीटिंग, MBUX सिस्टम और Burmester साउंड सिस्टम इसे क्लास में अलग बनाते हैं.

BMW 7 Series – पॉवरफुल और प्रीमियम

Bmw 7 Series
BMW 7 Series

₹1.20 करोड़ की कीमत वाली BMW 7 Series में 3.0L सिक्स-सिलिंडर इंजन है जो 320 हॉर्सपावर देता है. यह कार अपने एडवांस्ड ड्राइविंग मोड्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है.

Porsche Cayman S – स्पोर्ट्स का रोमांच

Porsche Cayman S
Porsche Cayman S

Porsche Cayman S ₹1 करोड़ की कार है, जो 3.4L फ्लैट-सिक्स इंजन के साथ 325 हॉर्सपावर देती है. यह कार 0 से 100 km/h सिर्फ 4 सेकंड में पकड़ती है.

Ford Mustang – क्लासिक मसल कार

Ford Mustang
बॉलीवुड के शहंशाह के पास हैं करोड़ों की गाड़ियां! 83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन की लग्जरी कारों का young style देखें 12

अमिताभ बच्चन की मस्टैंग उनके अमेरिकी अंदाज़ को दर्शाती है. 5.0L V8 इंजन वाली यह कार 435 हॉर्सपावर देती है. इसकी कीमत करीब ₹90 लाख है और यह अपनी दमदार आवाज़ और रफ्तार के लिए जानी जाती है.

Mini Cooper S – छोटा पैकेज, बड़ा धमाका

Mini Cooper S
Mini Cooper S

₹40 लाख की यह कार सिटी ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है. 2.0L टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली यह कार 189 हॉर्सपावर देती है. इसके स्पोर्ट्स सस्पेंशन और हैचबैक डिजाइन इसे यूनीक बनाते हैं.

Also Read: सोने-चांदी की कीमतें फिर छू रहीं आसमान, निवेशकों के लिए क्या है संकेत? देखें नया अपडेट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Vidur Niti: इन 5 गुणों वाला व्यक्ति बनता है सबका प्रिय – लोग अपने आप होने लगते है इम्प्रेस
Next article IND vs WI Highlights, 2nd Test Day 2: दूसरे दिन भारत ने वेस्टइंडीज को 140/4 पर रोका
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel