[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business कल तय होगा हवाई सफर का किराया, क्या फिर से महंगी होंगी फ्लाइट की टिकटें? 

कल तय होगा हवाई सफर का किराया, क्या फिर से महंगी होंगी फ्लाइट की टिकटें? 

0
कल तय होगा हवाई सफर का किराया, क्या फिर से महंगी होंगी फ्लाइट की टिकटें? 
एयरफेयर हाइक इंडिया (Photo: Freepik)

Airfare Hike India: भारतीय एयरलाइंस कंपनियों के लिए कल का दिन यानी शुक्रवार बेहद अहम होने वाला है. सरकार कल विमान ईंधन (Aviation Turbine Fuel – ATF) की नई कीमतों का ऐलान करेगी. वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव ने एयरलाइंस कंपनियों और यात्रियों, दोनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

क्या सरकार फिर देगी राहत?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया था. खासकर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के बंद होने से ऐसी आशंका थी कि 1 अप्रैल को ATF के दाम 100% तक बढ़ सकते हैं. लेकिन सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए तेल कंपनियों को निर्देश दिया कि घरेलू एयरलाइंस के लिए यह बढ़ोतरी सिर्फ 25% (करीब 15 रुपये प्रति लीटर) तक सीमित रखी जाए. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या मई के महीने के लिए भी सरकार इसी तरह की राहत जारी रखेगी या कीमतों में बड़ा इजाफा होगा. 

क्या इंडिगो और अन्य एयरलाइंस बढ़ाएंगी किराया?

हवाई जहाज चलाने के कुल खर्च में फ्यूल की हिस्सेदारी लगभग 40% होती है. जब भी ATF के दाम बढ़ते हैं, कंपनियों पर बोझ बढ़ जाता है. 1 अप्रैल की मामूली बढ़ोतरी के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया था. अगर कल कीमतों में फिर से इजाफा होता है, तो एयरलाइंस इसका बोझ यात्रियों पर डाल सकती हैं, जिससे हवाई सफर महंगा हो सकता है. 

एयरलाइंस कंपनियों की मांग क्या है?

फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने दो दिन पहले ही सरकार को लेटर लिखकर गुहार लगाई है.  उनका कहना है कि उड़ानों को चालू रखने और घाटे से बचने के लिए ATF की कीमतों में स्थिरता या कमी बहुत जरूरी है. फिलहाल जो एयरलाइंस विदेश के लिए उड़ान भरती हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय दरों के हिसाब से पूरा भुगतान करना पड़ रहा है, जिससे उन पर दबाव और भी ज्यादा है. 

क्या यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर?

कल होने वाला फैसला सीधे तौर पर आम आदमी की जेब से जुड़ा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और तेल कंपनियां कल मई महीने के रेट कार्ड जारी करेंगे. अगर कीमतें स्थिर रहती हैं, तो एयरफेयर (Airfare) में स्थिरता बनी रहेगी. लेकिन अगर वैश्विक दबाव के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई, तो छुट्टियों के इस मौसम में सफर करना महंगा पड़ सकता है. फिलहाल पूरी इंडस्ट्री और यात्री कल होने वाले इस शुक्रवार के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: EPFO लाया E-PRAAPTI, अब बिना UAN नंबर के भी निकल पाएगा पुराना PF का पैसा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel