[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें, काम पर आए क्रू मेंबर्स

धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें, काम पर आए क्रू मेंबर्स

0
धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें, काम पर आए क्रू मेंबर्स
एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें होने लगी सामान्य. फोटो: सोशल मीडिया

Air India Express: टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है. खबर है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस धीरे-धीरे अपनी उड़ानें बहाल कर रही है और नेटवर्क को स्थिर कर रही है. वहीं, बीमार हुए 200 से अधिक चालक दल के सदस्य भी अपने काम पर वापस लौट आए हैं. चालक दल की यूनियन के अनुसार, बीमार होने की सूचना देकर छुट्टी पर गए उनके सभी सदस्य काम पर लौट आए हैं.

मंगलवार तक स्थिति होगी सामान्य

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक अधिकारी के हवाले से मीडिया में आ रही खबर के अनुसार, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने रविवार को कम से कम 20 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं और मंगलवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है. एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 380 उड़ानें संचालित करती है. हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है.

हड़ताल पर चले गए थे चालक दल के सदस्य

एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल का एक वर्ग हड़ताल पर चला गया था, जिसकी वजह से 7 मई 2024 मंगलवार रात से एयर इंडिया एक्सप्रेस को सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ी है. उधर, दिल्ली में मुख्य श्रम आयुक्त ने सुलह के लिए एक बैठक बुलाई, जिसके बाद गुरुवार को हड़ताल वापस ले ली गई. एयरलाइन ने चालक दल के 25 सदस्यों को जारी बर्खास्तगी का पत्र भी वापस ले लिया है. बैठक में एयरलाइन और एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

पूर्वी मेदिनीपुर में सूखी मछली कारोबार पर मिसाइल लॉन्चिंग पैड से खतरा, मछुआरे चिंतित

एयर इंडिया और विस्तारा कर्मचारियों से बात करेंगे सीईओ

इस बीच, खबर यह भी है कि एयर इंडिया और विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन और विनोद कन्नन दोनों एयरलाइन कंपनियों के कर्मचारियों से 13 मई 2024 को बात करेंगे. कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार को ही इस बात की जानकारी दी है कि एंयर इंडिया और विस्तारा के विलय को लेकर दोनों कंपनियों के सीईओ कर्मचारियों से बातचीत करेंगे. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि एक समझौते के तहत विस्तारा का एयर इंडिया में विलय होगा. एयरलाइन कंपनी के विलय के लिए दोनों कंपनियों ने जो समझौता किया है, उसके अनुसार सिंगापुर एयरलाइन एयर इंडिया की करीब 25.1 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी. इस समझौते की घोषणा नवंबर 2022 में ही कर दी गई थी. अब यह समझौता परवान चढ़ने को तैयार है.

महंगाई के आंकड़े और तिमाही नतीजे तय करेंगे बाजार की चाल

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article ‘चोरों की नींद उड़ गयी है..’ हाजीपुर में पीएम मोदी ने दी चेतावनी, जानिए राजद और कांग्रेस पर क्या-क्या बोले..
Next article सुरजीत पातर : अंधेरे बीच सुलगती वर्णमाला
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel