[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश शुरू

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश शुरू

0
एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश शुरू
एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन (फोटो/PTI)

Air India CEO Campbell Wilson Resigns: टाटा समूह के ओनरशिप वाली एअर इंडिया के नेतृत्व में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, कैंपबेल विल्सन सितंबर 2026 में अपना पद छोड़ सकते हैं. हालांकि उनका कार्यकाल जुलाई 2027 तक था, लेकिन पिछले हफ्ते हुई बोर्ड बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. कंपनी ने अब नए CEO के लिए उम्मीदवारों की तलाश तेज कर दी है.

इस्तीफे के पीछे की 3 बड़ी वजहें

  1. भारी वित्तीय नुकसान की आशंका: वित्त वर्ष 2026 में एअर इंडिया को करीब ₹20,000 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है. इसका सबसे बड़ा कारण पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में जारी तनाव है, जिसकी वजह से एयरस्पेस पर प्रतिबंध लगे हैं. रूट बदलने और अतिरिक्त ईंधन खर्च के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट्स की लागत काफी बढ़ गई है.
  2. अहमदाबाद प्लेन क्रैश: पिछले साल अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट (AI 171) के दुर्घटनाग्रस्त होने से एयरलाइन की छवि और ऑपरेशंस पर गहरा असर पड़ा है. इस हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट जून 2026 तक आने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के बाद ही नए CEO की औपचारिक नियुक्ति की जाएगी.
  3. विमानों की डिलीवरी में देरी: एअर इंडिया ने विमानों के बड़े ऑर्डर दिए थे, लेकिन उनकी डिलीवरी में हो रही देरी से कंपनी की विस्तार योजनाएं प्रभावित हुई हैं. इससे एयरलाइन की क्षमता बढ़ाने पर दबाव बना हुआ है.

कैंपबेल विल्सन का सफर

विल्सन ने 2022 में एअर इंडिया की कमान संभाली थी. इससे पहले वे सिंगापुर एयरलाइंस की लो-कॉस्ट एयरलाइन ‘स्कूट’ (Scoot) के CEO थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में एक मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर की थी और उनके पास कनाडा, जापान और हॉन्ग कॉन्ग जैसे देशों में काम करने का व्यापक अनुभव है.

सिर्फ एअर इंडिया ही नहीं, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में भी हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है. 10 मार्च को इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 30 मार्च को विलियम वॉल्श ने उनकी जगह ली. दोनों ही बड़ी एयरलाइंस इस समय ऑपरेशनल संकट और घाटे से उबरने की कोशिश कर रही हैं.

Also Read: शेयर बाजार में आज सुस्ती: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी नीचे, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article नाटो देशों पर फिर भड़के ट्रंप, बताया- कागजी शेर, कभी नहीं भूलेगा अमेरिका
Next article Redmi Note 15 SE 5G की सेल शुरू, मिल ₹2000 तक का डिस्काउंट
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel