Aaj Ka Sona Chandi Bhav: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें चांदी का हाल 

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 6 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है. बाजार एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है. निवेश करने से पहले आज के ताजा रेट्स की पूरी जानकारी लें.

By Soumya Shahdeo | May 6, 2026 10:09 AM

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 6 May 2026: अगर आप बिहार, यूपी या झारखंड में रहते हैं और घर में शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज आपके लिए एक अच्छी खबर है. लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है. इंटरनेशनल मार्केट में चल रही उथल-पुथल और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है. 

हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट्स पिछले क्लोजिंग सेशन और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. फिलहाल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव है, जिससे कीमतें अपने एक महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गई हैं. 

क्या सोने की चमक पड़ी फीकी?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1 रुपये की मामूली गिरावट आई है, जिससे भाव 14,917 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. बीते दो-तीन दिनों में आई बड़ी गिरावट के बाद अब कीमतें थमती हुई दिख रही हैं. पटना, लखनऊ और रांची जैसे शहरों में भाव में हल्का अंतर हो सकता है, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड नीचे की तरफ ही है.  एक्सपर्ट्स का मानना है कि डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने सोने पर दबाव बना रखा है. 

आज का गोल्ड रेट (24 कैरेट, प्रति 1 ग्राम)

यह टेबल कल (5 मई) के मुकाबले आज (6 मई) में हुए बदलाव को दर्शाती है:

शहरआज का रेट (6 May)कल का रेट (5 May)कितना घटा/बढ़ा
पटना  ₹14,922₹14,923– ₹1
लखनऊ ₹14,922₹14,923– ₹1
रांची  ₹14,917₹14,918– ₹1
दिल्ली₹14,922₹14,923– ₹1
मुंबई₹14,917₹14,918– ₹1
कोलकाता₹14,917₹14,918– ₹1
बेंगलुरु₹14,917₹14,918– ₹1
चेन्नई₹15,076₹15,077– ₹1

चांदी की चाल कैसी है?

सोने की तरह चांदी में भी आज सुस्ती छाई हुई है. प्रति किलो चांदी के दाम में 100 रुपये की कमी आई है. कल जो चांदी 2,55,000 रुपये पर थी, वह आज 2,54,900 रुपये प्रति किलो पर मिल रही है. अगर आप 1 ग्राम चांदी खरीदते हैं, तो इसकी कीमत 254.90 रुपये है. भारी निवेश करने वालों के लिए यह मामूली गिरावट भी फायदे का सौदा हो सकती है. 

आज का चांदी रेट (प्रति 1 किलोग्राम)

चांदी की कीमतों में भी आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है:

शहरआज का रेट (6 May)कल का रेट (5 May)कितना घटा/बढ़ा
पटना  ₹2,54,900₹2,55,000– ₹100
लखनऊ  ₹2,54,900₹2,55,000– ₹100
रांची ₹2,54,900₹2,55,000– ₹100
दिल्ली₹2,54,900₹2,55,000– ₹100
मुंबई₹2,54,900₹2,55,000– ₹100
कोलकाता₹2,54,900₹2,55,000– ₹100
बेंगलुरु₹2,54,900₹2,55,000– ₹100
चेन्नई₹2,64,900₹2,65,000– ₹100

क्या आगे और गिरेंगे दाम?

बाजार के जानकारों का कहना है कि जब तक ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक रेट्स में ऐसे ही उतार-चढ़ाव दिखेगा. फिलहाल गोल्ड लवर्स के लिए ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति है, क्योंकि कीमतें अपने सबसे निचले स्तर की ओर बढ़ रही हैं. 

निवेश के लिए कौन सा समय सही?

अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो इस गिरावट का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, खरीदारी से पहले अपने स्थानीय जौहरी से रेट जरूर कंफर्म कर लें क्योंकि इन कीमतों में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. 

क्या ईरान-US तनाव का पड़ेगा असर?

जी हां, इंटरनेशनल लेवल पर हो रही बयानबाजी और युद्ध जैसे हालात सीधे तौर पर सोने की डिमांड और सप्लाई को प्रभावित करते हैं, जिससे भारत में भी रेट्स घटते-बढ़ते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: 6 मई का तेल अपडेट, कहीं गिरे दाम तो कहीं बढ़ गए भाव, देखें लिस्ट 

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.