सोने और चांदी के दाम गिरे, खरीदारी से पहले चेक कर लें अपने शहर का रेट

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 4 June 2026: आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है. दिल्ली और मुंबई समेत जानें आपके शहर के ताजा रेट्स क्या है.

By Soumya Shahdeo | June 4, 2026 9:04 AM

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 4 June 2026: 4 जून 2026 को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि बदलाव बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन निवेशकों और खरीदारों के लिए यह अपडेट जानना जरूरी है. ध्यान रहे कि यहां दिए गए भाव पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह जारी रेट के आधार पर हैं. 

सोने का रेट कितना बदला?

आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता होकर 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये टूटकर 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. पिछले कुछ दिनों से सोने में बड़ी हलचल नहीं दिख रही है, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर कमजोर होने से कीमतों को सहारा मिला हुआ है. 

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट (10 ग्राम):

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹1,56,260₹1,56,270-₹10
लखनऊ₹1,56,360₹1,56,370-₹10
कोलकाता₹1,56,210₹1,56,220-₹10
मुंबई₹1,56,210₹1,56,220-₹10
दिल्ली₹1,56,360₹1,56,370-₹10
चेन्नई₹1,58,170₹1,58,180-₹10

चांदी में क्या हुआ?

चांदी की कीमत में भी आज हल्की गिरावट देखने को मिली है. एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,79,900 रुपये पर आ गई है. हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सिल्वर में तेजी दिखी है, लेकिन घरेलू बाजार में फिलहाल कीमतें दबाव में हैं. 

प्रमुख शहरों में चांदी का रेट (1 किलो):

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹2,79,900₹2,80,000-₹100
लखनऊ₹2,79,900₹2,80,000-₹100
कोलकाता₹2,79,900₹2,80,000-₹100
मुंबई₹2,79,900₹2,80,000-₹100
दिल्ली₹2,79,900₹2,80,000-₹100
चेन्नई₹2,89,900₹2,90,000-₹100

आगे क्या देखें?

इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,450 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी भी मजबूत बनी हुई है. ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों धातुओं की चाल वैश्विक घटनाओं, डॉलर की दिशा और निवेशकों की खरीदारी पर निर्भर करेगी. फिलहाल घरेलू बाजार में कीमतों में सिर्फ मामूली नरमी देखने को मिली है. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानिए 4 जून को आपके शहर में क्या है रेट 

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.