सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका, जानिए 27 मई को आपके शहर में क्या है भाव

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 27 May 2026: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच गिरे सोने-चांदी के दाम. जानें यूपी, बिहार और झारखंड समेत अपने शहर का 27 मई का ताजा भाव क्या है.

By Soumya Shahdeo | May 27, 2026 9:11 AM

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 27 May 2026: ग्लोबल मार्केट्स में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 27 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच कल अमेरिकी सेना के नए हमलों के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है. 

रोजाना की तरह यहां दिए गए रेट्स पिछले क्लोजिंग सेशन और आज के शुरुआती रुझान के हिसाब से तय किए गए हैं. देश के बड़े शहरों समेत खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के बाजारों में सोने-चांदी के दामों में बदलाव आया है. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने-चांदी के क्या भाव चल रहे हैं. 

आज सोने का भाव क्या है?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा का सोना करीब 0.61 प्रतिशत या 971 रुपये टूटकर 1,58,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. बाजार खुलने के बाद इसने 1,58,000 रुपये का निचला स्तर भी छुआ. अगर रिटेल मार्केट की बात करें, तो कल के मुकाबले आज 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति ग्राम 1 रुपये की मामूली कमी आई है. कल 24 कैरेट सोना 15,889 रुपये पर था, जो आज 15,888 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. इसी तरह 22 कैरेट का भाव 14,564 रुपये प्रति ग्राम है. सरकार द्वारा गोल्ड इम्पोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% करने की वजह से घरेलू स्तर पर कीमतें पहले ही ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. 

नीचे दी गई टेबल में आप अपने शहर के हिसाब से आज और कल के रेट (प्रति 1 ग्राम, 24 कैरेट) का अंतर देख सकते हैं:

शहरआज का रेट (24 कैरेट, 1g)कल का रेट (24 कैरेट, 1g)कितना घटा/बढ़ा
लखनऊ ₹15,903₹15,954₹51 घटा
पटना  ₹15,893₹15,942₹49 घटा
रांची  ₹15,888₹15,938₹50 घटा
दिल्ली₹15,903₹15,954₹51 घटा
मुंबई₹15,888₹15,889₹1 घटा
कोलकाता₹15,888₹15,889₹1 घटा
बेंगलुरु₹15,888₹15,889₹1 घटा

चांदी की कीमतों में कितनी आई गिरावट?

सोने के मुकाबले चांदी में आज भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. MCX पर जुलाई वायदा की चांदी करीब 2% यानी 5,000 रुपये से ज्यादा टूटकर 2,71,972 रुपये प्रति किलोग्राम तक चली गई. रीटेल मार्केट में आज चांदी का भाव 284.90 रुपये प्रति ग्राम यानी 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है, जिसमें कल के मुकाबले 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है. 

नीचे दी गई टेबल में प्रमुख शहरों में चांदी के प्रति किलोग्राम के रेट और बदलाव को देखें:

शहरआज का रेट (1 KG)कल का रेट (1 KG)कितना घटा/बढ़ा
लखनऊ ₹2,84,900₹2,85,000₹100 घटा
पटना  ₹2,84,900₹2,85,000₹100 घटा
रांची  ₹2,84,900₹2,85,000₹100 घटा
दिल्ली₹2,84,900₹2,85,000₹100 घटा
मुंबई₹2,84,900₹2,85,000₹100 घटा
कोलकाता₹2,84,900₹2,85,000₹100 घटा
चेन्नई₹2,94,900₹2,95,000₹100 घटा

सोने-चांदी के दाम आगे किस दिशा में जाएंगे?

सर्राफा एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की चाल पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय हलचलों पर टिकी होगी. खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के हालात, डॉलर इंडेक्स की मजबूती और भारतीय रुपये में होने वाले उतार-चढ़ाव से ही यह तय होगा कि कीमतें नई ऊंचाई छुएंगी या बाजार में और बड़ी गिरावट आएगी. घरेलू स्तर पर बढ़ी हुई कस्टम ड्यूटी भी कीमतों को नीचे गिरने से रोक रही है. 

ये भी पढ़ें: घूमने का प्लान पड़ेगा भारी, 27 मई का पेट्रोल-डीजल रेट देखकर ही निकालें अपनी गाड़ी!

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.