17,309 रुपये से गिरकर 14,596 रुपये पर आया सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 23 March 2026: सोने के दाम गिरकर 14,596 रुपये प्रति ग्राम पर आ गए हैं. वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी राहत मिली है. जानें दिल्ली, मुंबई और पटना सहित अपने शहर के लेटेस्ट भाव आज क्या हैं.

By Soumya Shahdeo | March 23, 2026 9:27 AM

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 23 March 2026: अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने बनवाने की सोच रहे हैं, तो आज की खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है. पिछले एक हफ्ते से सोने और चांदी की कीमतों में मंदी का दौर जारी है. 23 मार्च 2026 की सुबह भारतीय सर्राफा बाजार में नरमी देखी जा रही है. आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट आखिरी सेशन के बंद होने के समय और आज की शुरुआती स्थिति के आधार पर दिए गए हैं. 

सोने की कीमतों में कितनी आई गिरावट?

सोने के दाम में मार्च के महीने में बड़ी हलचल देखी गई है. 24 कैरेट सोना, जो महीने की शुरुआत में 17,309 रुपये प्रति ग्राम था, आज गिरकर 14,596 रुपये पर आ गया है. यानी सिर्फ तीन हफ्तों में करीब 15% से ज्यादा की गिरावट आई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण निवेशक अब डॉलर और बॉन्ड की तरफ भाग रहे हैं, जिससे सोने की डिमांड कम हुई है. 

सोने का रेट टेबल 23 मार्च 2026:

शुद्धता आज का रेट (प्रति 1 ग्राम)कल का रेट (प्रति 1 ग्राम)बदलाव
24 कैरेट ₹14,596₹14,597– ₹1
22 कैरेट ₹13,379₹13,380– ₹1
18 कैरेट₹10,947₹10,948– ₹1

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव 23 मार्च 2026

शहर  24 कैरेट (1g)22 कैरेट (1g)18 कैरेट (1g)
चेन्नई₹14,857₹13,619₹11,359
मुंबई₹14,596₹13,379₹10,947
दिल्ली₹14,611₹13,394₹10,962
कोलकाता₹14,596₹13,379₹10,947
बेंगलुरु₹14,596₹13,379₹10,947
हैदराबाद₹14,596₹13,379₹10,947
पटना₹14,601₹13,384₹10,952
रांची₹14,760₹13,530₹11,070

चांदी के भाव में क्या है हलचल?

चांदी की चमक भी आज थोड़ी फीकी पड़ी है. आज 1 किलो चांदी का भाव 2,44,900 रुपये के आसपास चल रहा है. चांदी में भी मार्च के महीने में 50,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. रांची और पटना जैसे शहरों में भी कीमतें काफी नीचे आई हैं, जिससे आम खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है. 

चांदी का रेट टेबल 23 मार्च 2026:

मात्रा  आज का रेट  कल का रेट बदलाव
1 ग्राम₹244.90₹245– ₹0.10
100 ग्राम₹24,490₹24,500– ₹10
1 किलोग्राम₹2,44,900₹2,45,000– ₹100

प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव 23 मार्च 2026

शहर चांदी (10 ग्राम)चांदी (100 ग्राम)चांदी (1 किलोग्राम)
चेन्नई₹2,499₹24,990₹2,49,900
मुंबई₹2,449₹24,490₹2,44,900
दिल्ली₹2,449₹24,490₹2,44,900
कोलकाता₹2,449₹24,490₹2,44,900
बेंगलुरु₹2,449₹24,490₹2,44,900
पटना₹2,449₹24,490₹2,44,900
रांची₹2,500₹25,000₹2,50,000

ये भी पढ़ें: आज महंगा हुआ तेल या मिली राहत? जानिए अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट्स

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.