Aaj Ka Sona Chandi Bhav 2 May 2026: दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल के बीच आज भारतीय सर्राफा बाजार से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं. जहां एक तरफ सोने की चमक थोड़ी कम हुई है, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है. अगर आप आज खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो बता दें कि यहां दिए गए रेट्स कल के क्लोजिंग और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं.
सोने के दाम में कितनी हुई गिरावट?
सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन मामूली गिरावट देखी जा रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज प्रति 1 ग्राम सोने के दाम में 1 रुपये की कमी आई है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना कल के मुकाबले थोड़ा सस्ता होकर बिक रहा है.


चांदी में कितनी बढ़ी किमत?
चांदी की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा भारी पड़ सकता है. लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद अब चांदी महंगी होने लगी है. पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी की कीमत में 5,100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. आज प्रति 1 ग्राम चांदी पर 10 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.


ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के 2 मई के रेट जारी, गया में मिली राहत, पटना में बढ़ गए दाम
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
