सोने-चांदी की कीमतों में आई सुस्ती, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट 

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 11 May 2026: 11 मई 2026 को यूपी, बिहार और झारखंड में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. जानें आज आपके शहर के ताजा रेट्स क्या हैं.

By Soumya Shahdeo | May 11, 2026 9:12 AM

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 11 May 2026: हफ्ते के पहले ही दिन यानी 11 मई 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग और आज के शुरुआती रुझान पर आधारित हैं. हालांकि यह कमी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन महंगाई के दौर में एक रुपये की छूट भी राहत देती है.

सोने का क्या है हाल?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की मामूली कमी आई है, जिसके बाद यह 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है. पिछले एक हफ्ते में सोने ने 1.53 लाख रुपये का स्तर भी छुआ था, तो उसके मुकाबले आज बाजार थोड़ा ठंडा है. 

सोना रेट टेबल (24 कैरेट – 1 ग्राम) 

शहरआज का रेटकल का रेटकितना घटा/बढ़ा
पटना  ₹15,239₹15,240– ₹1
लखनऊ ₹15,249₹15,250– ₹1
रांची ₹15,234₹15,235– ₹1
दिल्ली₹15,249₹15,250– ₹1
मुंबई₹15,234₹15,235– ₹1
कोलकाता₹15,234₹15,235– ₹1
बेंगलुरु₹15,234₹15,235– ₹1

चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

चांदी खरीदने वालों के लिए भी थोड़ी अच्छी खबर है. आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. अब एक किलो चांदी का भाव 2,74,900 रुपये हो गया है. मई महीने की शुरुआत में चांदी 2.55 लाख रुपये के आस-पास थी, जो अब बढ़कर 2.75 लाख रुपये के करीब मंडरा रही है. 

चांदी रेट टेबल (1 किलोग्राम)

शहरआज का रेटकल का रेटकितना घटा/बढ़ा
पटना ₹2,74,900₹2,75,000– ₹100
लखनऊ ₹2,74,900₹2,75,000– ₹100
रांची ₹2,74,900₹2,75,000– ₹100
दिल्ली₹2,74,900₹2,75,000– ₹100
मुंबई₹2,74,900₹2,75,000– ₹100
चेन्नई₹2,79,900₹2,80,000– ₹100

बाजार में उतार-चढ़ाव की क्या है वजह?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 4,720 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है. विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर की मजबूती और वैश्विक भू-राजनीतिक स्थितियों के कारण कीमतों में यह छोटे बदलाव दिख रहे हैं. फिलहाल बाजार में निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले संभावित समझौतों पर टिकी है. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक 11 मई की पूरी रेट लिस्ट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.