लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदारी का है सही मौका, चेक करें आपके शहर के नए रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 11 June 2026: 24 कैरेट सोना और चांदी की कीमतों में हुई कटौती. जानें पटना, लखनऊ और दिल्ली समेत आपके शहर में आज क्या है 10 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी का ताजा भाव.

By Soumya Shahdeo | June 11, 2026 9:36 AM

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 11 June 2026: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज की शुरुआत आपके लिए अच्छी खबर लेकर आई है. 11 जून को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. खास बात यह है कि जून की शुरुआत के मुकाबले दोनों धातुओं के भाव काफी नीचे आ चुके हैं. हालांकि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह जारी कीमतों के आधार पर हैं.

कितना सस्ता हुआ सोना?

आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये टूटकर 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये सस्ता होकर 1,36,440 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. जून की शुरुआत में 24 कैरेट सोना 1,56,220 रुपये प्रति 10 ग्राम था, यानी अब तक इसमें करीब 4.7% की गिरावट आ चुकी है. 

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (24 कैरेट, 10 ग्राम)

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹1,48,900₹1,48,910▼ ₹10
लखनऊ₹1,49,000₹1,49,010▼ ₹10
दिल्ली₹1,49,000₹1,49,010▼ ₹10
मुंबई₹1,48,850₹1,48,860▼ ₹10
कोलकाता₹1,48,850₹1,48,860▼ ₹10
बेंगलुरु₹1,48,850₹1,48,860▼ ₹10
चेन्नई₹1,50,540₹1,50,550▼ ₹10

चांदी में क्या हुआ?

चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली है. आज 1 किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,49,900 रुपये पर आ गई है. जून की शुरुआत में इसका भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलो था. यानी सिर्फ 11 दिनों में चांदी करीब 10.75% तक फिसल चुकी है. 

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव (1 किलो)

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹2,49,900₹2,50,000▼ ₹100
लखनऊ₹2,49,900₹2,50,000▼ ₹100
दिल्ली₹2,49,900₹2,50,000▼ ₹100
मुंबई₹2,49,900₹2,50,000▼ ₹100
कोलकाता₹2,49,900₹2,50,000▼ ₹100
बेंगलुरु₹2,49,900₹2,50,000▼ ₹100
चेन्नई₹2,59,900₹2,60,000▼ ₹100

आगे क्या संकेत मिल रहे हैं?

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में हल्की रिकवरी दिखी है. इन्वेस्टर्स की नजर अमेरिका के महंगाई आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की अगली नीति पर बनी हुई है. ऐसे में आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. 

ये भी पढ़ें: कहीं बढ़े, कहीं रहे स्थिर! जानिए 11 जून को किस भाव पर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.