[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मई के नखरों के बाद जून की शुरुआत सुस्त, जानिए 1 जून का सोना-चांदी रेट 

मई के नखरों के बाद जून की शुरुआत सुस्त, जानिए 1 जून का सोना-चांदी रेट 

0
मई के नखरों के बाद जून की शुरुआत सुस्त, जानिए 1 जून का सोना-चांदी रेट 
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 1 June 2026 (Photo: Freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 1 June 2026: मई के महीने में उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज यानी 1 जून 2026, सोमवार को सर्राफा बाजार में नई हलचल शुरू हो गई है. ग्लोबल लेवल पर डॉलर की मजबूती और ईरान-अमेरिका बातचीत के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की नरमी देखी जा रही है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट्स पिछले क्लोजिंग सेशन और आज की शुरुआती स्थिति के हिसाब से तय किए गए हैं.  

आज सोने का क्या हाल है?

भारतीय बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,703 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है, जिसमें कल के मुकाबले 1 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम 14,394 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट का दाम 11,777 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है. मई के महीने में सोना 16,233 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक भी गया था. 

शहरों के हिसाब से सोने का भाव (24 कैरेट – 1 ग्राम):

शहरआज का रेट (1 June)कल का रेट (31 May)कितना घटा/बढ़ा
लखनऊ  ₹15,718₹15,7180 (स्थिर)
दिल्ली  ₹15,718₹15,7180 (स्थिर)
पटना  ₹15,708₹15,7080 (स्थिर)
रांची  ₹15,703₹15,704– ₹1 (घटा)
मुंबई₹15,703₹15,704– ₹1 (घटा)
कोलकाता₹15,703₹15,704– ₹1 (घटा)
बेंगलुरु₹15,703₹15,704– ₹1 (घटा)
चेन्नई₹15,959₹15,9590 (स्थिर)

चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

चांदी के खरीदारों के लिए भी आज बाजार थोड़ा सा सुस्त पड़ा है. आज 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,79,900 रुपये पर आ गया है, जो कल 2,80,000 रुपये पर बंद हुआ था. यानी सीधे-सीधे 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है. मई के मध्य में सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15% किए जाने के बाद चांदी ने 3,10,000 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ था. 

शहरों के हिसाब से चांदी का भाव (1 किलोग्राम):

शहरआज का रेट (1 June)कल का रेट (31 May)कितना घटा/बढ़ा
लखनऊ  ₹2,79,900₹2,80,000– ₹100 (घटा)
दिल्ली  ₹2,79,900₹2,80,000– ₹100 (घटा)
पटना  ₹2,79,900₹2,80,000– ₹100 (घटा)
रांची ₹2,79,900₹2,80,000– ₹100 (घटा)
मुंबई₹2,79,900₹2,80,000– ₹100 (घटा)
कोलकाता₹2,79,900₹2,80,000– ₹100 (घटा)
बेंगलुरु₹2,79,900₹2,80,000– ₹100 (घटा)
चेन्नई₹2,89,900₹2,90,000– ₹100 (घटा)

ये भी पढ़ें: बढ़ गए दाम! 11 रुपये महंगा हुआ 5 किलो वाला गैस सिलेंडर, देखें नए दाम 

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel