[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Aadhaar Update: जल्दी करवाएं अपने आधार कार्ड को अपडेट, बचे हैं केवल 2 दिन, जानें ऑनलाइन प्रोसेस

Aadhaar Update: जल्दी करवाएं अपने आधार कार्ड को अपडेट, बचे हैं केवल 2 दिन, जानें ऑनलाइन प्रोसेस

0
Aadhaar Update: जल्दी करवाएं अपने आधार कार्ड को अपडेट, बचे हैं केवल 2 दिन, जानें ऑनलाइन प्रोसेस
aadhaar update online

Aadhaar Update: आधार कार्ड को यदि आपने अभी तक अपडेट नहीं करवाया है तो इस खबर को जरूर पढ़ लें. ऐसा न हो कि दो दिन बाद आप परेशान होकर इधर उधर घूमते नजर आएं. जी हां…भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से कहा गया है कि 10 साल से ज्यादा पहले जारी किए गए और उसके बाद से अपडेट नहीं किए गए आधार कार्ड को 14 सितंबर से पहले अपडेट कराने की जरूरत है. कार्ड को अपडेट करने के लिए धारकों को पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण से संबंधित कागजात जमा कराने होंगे.

UIDAI ने यह समयसीमा इसलिए तय की है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी आधार विवरण सटीक और अप-टू-डेट रह सकें. 14 सितंबर के डेडलाइन के बाद, जिन लोगों ने अपने आधार कार्ड अपडेट नहीं किए हैं, उन्हें बाद में किए गए किसी भी बदलाव के लिए 50 रुपये का जुर्माना देना होगा.

आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका जानें यहां

आधार कार्ड विवरण को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको कुछ स्टेप जानने की जरूरत है. आइए आपको बताते हैं यहां…

  1. आधार पोर्टल myaadhaar.uidai.gov.in को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.
  2. इसके बाद अपने आधार नंबर और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP का यूज करके लॉग इन करें.
  3. लॉग इन करने के बाद, अपनी भाषा चुनें और ‘आधार अपडेट’ विकल्प पर क्लिक कर दें.
  4. अपनी प्रोफाइल में दिखाए गए पहचान और पते पर नजर डालें.
  5. यदि सभी जानकारी सही है, तो विकल्प पर क्लिक करें: मैं सत्यापित करता हूं कि उपरोक्त विवरण सही हैं.

    Read Also : बिना आधार कार्ड दिखाए बिहार के इस गांव में नहीं मिलती है एंट्री, लाठी-डंडा से लैस होकर लोग देते हैं पहरा
  6. यदि आपको आधार अपडेट करना है तो उपलब्ध ड्रॉप-डाउन मेनू से पहचान और पते के सत्यापन के लिए आप जो दस्तावेज जमा करना चाहते हैं, उन्हें चुनें.
  7. चयनित दस्तावेज अपलोड करें, यह सुनिश्चित करते हुए कि प्रत्येक फाइल 2 MB से कम और JPEG, PNG, या PDF फ़ॉर्मेट में हो.
  8. सभी दी गई जानकारी को गौर से देखें, फिर अपने आधार विवरण को अपडेट करने के लिए अपना रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.
  9. इसके बाद 14-अंक के अपडेट रिक्वेस्ट नंबर का यूज करके स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं.

आधार अपडेट नहीं कराते हैं तो क्या होगा?

यदि आप 14 सितंबर तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराते हैं तो आपको किसी भी अपडेट के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article इस मशहूर साउथ एक्टर की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, टूटा बोनट, VIDEO आया सामने
Next article Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट में ब्लैक आउट, बिजली जाने से कार्यवाही बाधित
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel