[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar How To Apply Instant Pan Card: ऐसे आधार के जरिए करें ई-पैन कार्ड अप्लाई, घर बैठे होंगे सारे काम

How To Apply Instant Pan Card: ऐसे आधार के जरिए करें ई-पैन कार्ड अप्लाई, घर बैठे होंगे सारे काम

0
How To Apply Instant Pan Card: ऐसे आधार के जरिए करें ई-पैन कार्ड अप्लाई, घर बैठे होंगे सारे काम

How To Apply Instant Pan Card Online: क्‍या आप पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं और इसके लिए परेशान हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…आधार कार्ड और पैन कार्ड की बात करें तो ये दोनों ऐसे डॉक्यूमेंट्स हैं जिसका आज के डेट में आपके पास होना जरूरी है. जहां एक ओर आधार कार्ड का इस्‍तेमाल आईडी प्रूफ के तौर पर किया जाता है. वहीं पैन कार्ड का इस्तेमाल एक वित्तीय डॉक्यूमेंट की तरह लोग करते हैं. आज हम इन दोनों दस्‍तावेज की बात इसलिए कर रहे हैं क्‍योंकि इनसे जुड़ी एक खास बात आपको बताने जा रहे हैं. आधार कार्ड की मदद से इंस्टेंट पैन कार्ड प्राप्त करने का तरीका आप भी जान लें…

इंस्टेंट पैन कार्ड के लिए ये है प्रक्रिया

-आधार की मदद से इंस्टेंट ई-पैन कार्ड यदि आप प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट अपने कंप्‍यूटर पर ओपन कर लें.

-इसके बाद आपको Instant e-PAN का ऑप्शन नजर आएगा. इस पर आपको क्लिक करने की जरूरत है.

-इस पर जैसे ही क्लिक करेंगे आपको Get New PAN ऑप्शन नजर आएगा. इसपर आपको क्लिक करने की जरूरत है.

-यहां आपको आधार नंबर भरने की जरूरत है. इसके बाद I Confirm ऑप्शन पर क्लिक आपको करना होगा.

-इसके बाद आगे Continue ऑप्शन पर क्लिक कर दें.

-इतना करने के बाद आपके आधार कार्ड के लिंक Registered मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे भर दें.

-आगे Validate and Continue ऑप्शन नजर आएगा जिसपर क्लिक करने की जरूरत है.

-इसके बाद नियम और शर्तें नजर आएंगी जिसे स्‍वीकृति प्रदान कर दें और आगे ईमेल आईडी भर दें.

Also Read: Real Estate: 12 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी मकान की कीमतें, जानिए आखिर क्यों महंगा हो रहा है सपनों का घर!

-इतना करने के बाद Credentials दर्ज करने की जरूरत है फिर सब्मिट बटन दबाने का काम करें.

-आधार डिटेल्स सबमिट करने के बाद एक्नॉलेजमेंट नंबर जारी करने का काम किया जाता है. इसके बाद एक्नॉलेजमेंट नंबर दर्ज करके आधार नंबर, Captcha Code और ओटीपी भरने का काम करें.

-फिर आपको एक ई-पैन कार्ड का लिंक प्राप्त होगा.

-इस पर क्लिक कर दें. इसके बाद पासवर्ड (DDMMYYYY फॉर्मेट) में दर्ज करने का काम करें.

-अब आप इंस्टेंट पैन कार्ड डाउनलोड करने में सक्षम हैं.

दोनों जरूरी दस्‍तावेज

गौर हो कि 18 साल की उम्र पूरा होने के बाद पैन कार्ड बनवाने की सलाह देते लोग नजर आते हैं. ऐसा इसलिए क्‍योंकि बैंक अकाउंट खोलने से लेकर कई अन्य वित्तीय काम में इसकी जरूरत होती है. वहीं आधार कार्ड का इस्तेमाल बच्चों के स्कूल कॉलेज के एडमिशन से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए लोग करते हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel