नयी दिल्ली:आयकर विभाग नेउत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ नौकरशाह के परिसरों की तलाशी के बाद आज 10 करोड़ रुपये नकद और तकरीबन 10 किलोग्राम सोना बरामद किया. आयकर अधिकारियों ने नोएडा में नोएडा प्राधिकरण के एक पूर्व ओएसडी के कम से कम चार परिसरों पर भी छापेमारी की है. यह विभाग की सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कालेधन की कार्रवाई का हिस्सा है. अधिकारी ने कहा कि आयकर टीमों ने राज्य बिक्री कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त के नोएडा आवास पर तडके तलाशी शुरू की और 10 करोड़ रुपये नकद और 10 किलोग्राम सोना बरामद किया.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
