[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रिलायंस जियो के ”धन धना धन” ऑफर का लाभ लेने का मौका हुआ खत्म!

रिलायंस जियो के ”धन धना धन” ऑफर का लाभ लेने का मौका हुआ खत्म!

0
रिलायंस जियो के ”धन धना धन” ऑफर का लाभ लेने का मौका हुआ खत्म!

नयी दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी जियो के ‘धन धना धन’ ऑफर का लाभ नहीं उठाने वालों को रविवार तक एक और मौका दिया गया था, जो अब समाप्त हो चुका है. कंपनी ने इस ऑफर की मियाद 15 अप्रैल से एक दिन बढ़ाकर 16 अप्रैल कर दिया था. ऐसे में जो ग्राहक 15 अप्रैल तक 309 या 509 रुपये में से कोई एक रिचार्ज नहीं करवा सके थे, उनके लिए रविवार तक का वक्त दिया गया था. कंपनी अपने ग्राहकों को रविवार को भी धन धना धन ऑफर के तहत रिचार्ज अलर्ट भेज रही थी. कंपनी का कहना है कि धन धनाधन ऑफर के तहत एक बार ही रिचार्ज ही कराया जा सकता है और 16 अप्रैल तक के पहले रिचार्ज को ही धन धना धन ऑफर के तहत स्वीकार 84 दिनों तक उचित सुविधा मिलेगी. दूसरे रिचार्ज से यह ऑफर लागू नहीं होगा.

Jio का धन धना धन ऑफर, 309 रुपये में 3 महीने फ्री इंटरनेट और कॉलिंग

समर सरप्राइज ऑफर को बंद किये जाने के बाद रिलायंस जियो ने ग्राहकों को लुभाने का नया तरीका निकाला था और फिर इसी के लिए उसने धन धना धन ऑफर पेश किया था. इसके तहत दो नये प्लान लॉन्च किये गये. ये प्लान 309 और 509 रुपये के हैं. दोनों ही प्लान में ग्राहकों को तीन महीने के लिए अनलिमिटेड सुविधा मिलेगी. फर्क सिर्फ डेटा का है. रिलायंस जियो के इन दोनों ही प्लान की वैधता 28 दिन की है, लेकिन ऑफर के तहत ग्राहकों को 84 दिनों तक रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सुविधाएं मिलती रहेंगी.

309 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा. 509 रुपये में हर दिन 2 जीबी डेटा दिया जायेगा और बाकी सुविधाएं 309 रुपये पैक वाली ही होंगी. बता दें कि जियो प्राइम मेंबर ही इस कीमत में ‘धन धना धन’ ऑफर का फायदा उठा सकेंगे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel