[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business भारतीय बाजार में लैंबॉर्गिनी का नया मॉडल हुराकन परफॉर्मेंटे पेश, जानिये कितनी है कीमत

भारतीय बाजार में लैंबॉर्गिनी का नया मॉडल हुराकन परफॉर्मेंटे पेश, जानिये कितनी है कीमत

0
भारतीय बाजार में लैंबॉर्गिनी का नया मॉडल हुराकन परफॉर्मेंटे पेश, जानिये कितनी है कीमत

नयी दिल्ली : इटली की लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी लैंबॉर्गिनी ने आज भारत में अपना नया मॉडल हुराकन परफॉर्मेंटे पेश किया. इस कार की शोरुम में कीमत 3.97 करोड रपये है. इसके अलावा कंपनी की योजना ‘उरस’ ब्रांड के तहत 2018 के मध्य तक हाइब्रिड कार लाने की भी है.

लैंबॉर्गिनी के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा, ‘‘वर्तमान में हमारे सारे वाहन ‘यूरो-6′ मानक के अनुरुप हैं जो बीएस-3 इत्यादि से कई गुना बेहतर है.” उनसे हाल ही में उच्चतम न्यायालय द्वारा बीएस-3 मानक वाहनों की बिक्री पर प्रतिबंध के संबंध में प्रश्न किया गया था.
लोगों के बीच बढती पर्यावरण जागरुकता के चलते भविष्य में किसी तरह की हाइब्रिड कार पेश करने की योजना के सवाल पर अग्रवाल ने कहा, कंपनी की अपना तीसरा ब्रांड मॉडल ‘उरस’ उतारने की है. यह एक एसयूवी श्रेणी का वाहन होगा. इसमें हम हाइब्रिड विकल्प को पेश करने पर भी विचार कर रहे हैं. इसकी आपूर्ति वैश्विक स्तर पर 2018 के मध्य तक शुरु हो जाने की उम्मीद है.
कंपनी अभी एवेंटेडॉर और हुराकन ब्रांड श्रेणी के तहत विभिन्न मॉडल की भारत में बिक्री करती है. उरस उसकी तीसरी पेशकश होगी कंपनी की भारतीय बाजार से अपेक्षाओं के बारे में उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे उत्पादों की मांग ज्यादा है जबकि आपूर्ति कम है. इसके चलते हम अपना उत्पादन दोगुना करने की योजना पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा ‘उरस’ हमारे लिए एकदम नई श्रेणी होगी जिसमें हमें बेहतर प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
आज पेश की गई ‘हुराकन परफॉर्मेंटे’ में कंपनी ने अपनी पेटेंट तकनीक ‘एयरोडायनमिका लैंबॉर्गिनी एटिवा’ (आला) का उपयोग किया है जो सडक पर बेहतर रफ्तार देती है. साथ में उसकी पेटेंट कार्बन फाइबर तकनीक को भी इसमें इस्तेमाल किया गया है जिससे कार का वजन 40 किलोग्राम तक कम करने में मदद मिलती है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel