[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business एशियाई बाजारों के सकाररात्मक रुख से 100 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 9,050 के ऊपर

एशियाई बाजारों के सकाररात्मक रुख से 100 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 9,050 के ऊपर

0
एशियाई बाजारों के सकाररात्मक रुख से 100 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 9,050 के ऊपर

मुंबई : अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जीओपी हेल्थकेयर बिल पेश किये जाने के बाद वॉल स्ट्रीट में उछाल के साथ ही एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के कारण गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में सुधार हुआ है. गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 142 अंक चढ़कर 29,309 अंकों पर खुला. वहीं, 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी करीब 43 अंक चढ़कर 9,073 पर कारोबार कर रहा है. शेयर बाजारों में मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में करीब 0.3 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. बीएसई में एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और अडाणी पोर्ट्स के शेयर करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार सलाहकार आनंद जेम्स का कहना है कि वैश्विक संकेतों के कारण के बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में नरमी का रुख बरकरार था. उन्होंने कहा कि इस समय निफ्टी 8,970 अंक के स्तर से बढ़कर 9,080 अंक के स्तर तक पहुंच सकता है. उन्होंने कहा कि बाजार की अवधारणा के अनुरूप निफ्टी की चाल में परिवर्तन भी हो सकता है और यह 9,350 से 9,500 के निर्धारित स्तर से नीचे भी गिर सकता है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel