[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business खुशखबरी! BSNL के ग्राहकों को अब मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 2 जीबी डाटा हर रोज

खुशखबरी! BSNL के ग्राहकों को अब मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 2 जीबी डाटा हर रोज

0
खुशखबरी! BSNL के ग्राहकों को अब मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 2 जीबी डाटा हर रोज

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने जियो से मिल रही चुनौतियों से निबटने के लिए आकर्षक योजना लायी है. कंपनी ने 339 रुपये में 2जीबी 3जी डाटा हर रोज और अपने नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड कॉल की योजना पेश की है. वैधता 28 दिन के लिये होगी. पेशकश 90 दिन के लिए है. 2जीबी डाटा प्रतिदिन उद्योग में अबतक की सबसे अच्छी पेशकश है. नयी योजना के तहत बीएसएनल ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर रोज 25 मिनट का मुफ्त कॉल की सुविधा मिलेगी.

इधर: जियो ‘फ्री ऑफर’ पर रोक नहीं

दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय ट्रिब्यूनल (टीडीसैट) ने गुरुवार को रिलायंस जियो की शुरुआती मुफ्त पेशकश (फ्री ऑफर) पर रोक नहीं लगायी. लेकिन उसने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से रिलायंस को मुफ्त पेशकश जारी रखने की अनुमति से संबंधित मुद्दे का ‘पुन: परीक्षण’ करने को कहा है. ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में ट्राई से कहा कि वह ‘इस जांच को पूरा करके’ दो हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करें. पिछले हफ्ते ट्रिब्यूनल ने जियो की मुफ्त पेशकश पर रोक लगाने की एक अंतरिम याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. इससे पहले इस संबंध में उसने सभी संबंधित पक्षों की दलील सुनी थी, जिसमें ट्राई, मौजूदा दूरसंचार सेवाप्रदाता भारती एयरटेल एवं आइडिया और नयी कंपनी जियो शामिल है. एयरटेल ने अपनी अंतरिम याचिका में जियो को मुफ्त सेवाएं जारी रखने की ट्राई की अनुमति पर रोक लगाने की मांग की थी. इसके अलावा उसने ट्राई से उसके फैसले से संबंधित सभी दस्तावेजों को पेश करने के लिए ट्रिब्यूनल से गाइडलाइन जारी करने की भी अपील की थी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel