[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सभी बैंक 31 मार्च तक मोबाइल बैंकिंग सुविधा शुरू करें : सरकार

सभी बैंक 31 मार्च तक मोबाइल बैंकिंग सुविधा शुरू करें : सरकार

0
सभी बैंक 31 मार्च तक मोबाइल बैंकिंग सुविधा शुरू करें : सरकार

नयी दिल्ली : सरकार ने सभी बैंकों से कहा है कि अपने सभी ग्राहकों को 31 मार्च तक मोबाइल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराएं. इलेक्ट्रोनिक्स व आईटी सचिव अरुणा सुंदरराजन ने संवाददाताओं से कहा,‘ हमने बैंकों से कहा है कि जिन ग्राहकों के पास मोबाइल हैं उन्हें मोबाइल बैंकिंग में सक्षम बनाया जाए … हमने बैंकों से कहा है कि वे 31 मार्च तक देशव्यापी अभियान चलाएं ताकि मोबाइल फोन रखने वाले ग्राहक मोबाइल बैंकिंग में सक्षम हों. ‘ उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की है.

अरुणा ने कहा,‘ कारण यही है कि पहले मोबाइल बैंकिंग इस तरह की प्राथमिकता नहीं थी. इसलिए हो सकता है कि अनेक ग्राहकों ने कहा हो कि उन्हें मोबाइल बैंकिंग सेवा नहीं चाहिए. लेकिन आज वे इसे चाहते हैं. इससे यह सुनिश्चित होगा कि जो ग्राहक मोबाइल बैंकिंग करना चाहता है वह 31 मार्च तक इसमें सक्षम हो. ‘ सुंदरराजन ने कहा कि यूपीआई या भीम एप का इस्तेमाल करने वाले स्वत: ही मोबाइल बैंकिंग में सक्षम हो जाने चाहिए.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel