पद संभालने से पहले मनोनीत सेबी चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल घटा
नयी दिल्ली : सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अगले चेयरमैन पद के लिए चुने गए अजय त्यागी के कार्यकाल को पूर्व घोषित पांच साल से घटा कर तीन साल कर दिया है. भारतयी प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इस समय वित्त मंत्रालय में कार्यरत है और उन्होंने सेबी चेयरमैन का कार्यभार अभी […]
नयी दिल्ली : सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अगले चेयरमैन पद के लिए चुने गए अजय त्यागी के कार्यकाल को पूर्व घोषित पांच साल से घटा कर तीन साल कर दिया है. भारतयी प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इस समय वित्त मंत्रालय में कार्यरत है और उन्होंने सेबी चेयरमैन का कार्यभार अभी नहीं संभाला है.
सेबी के मौजूदा चेयरमैन यूके सिन्हा का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद त्यागी पदभार संभालेंगे . सिन्हा का विस्तारित कार्यकाल एक मार्च को पूरा हो रहा है. त्यागी को एक सप्ताह पहले ही सेबी का चेयरमैन मनोनीत किया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि त्यागी अब शुरआत मेंतीन साल के लिए सेबी प्रमुख का पद संभालेंगे.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
