नयी दिल्ली : दिसंबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 3.39 फीसदी पर पहुंच गयी है. नवंबर में थोक महंगाई दर 3.15 फीसदी रही थी. वहीं, अक्टूबर की थोक महंगाई दर 3.39 फीसदी से संशोधित होकर 3.79 फीसदी हो गयी है. हालांकि खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर में कमी देखने को मिली है. महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 1.54 फीसदी से घटकर -0.7 फीसदी रही है. अगस्त 2015 के बाद खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर में कमी आयी है.
दिसंबर में प्राथमिक उपभोक्ता वस्तु की महंगाई दर भी घटी है. महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में प्राथमिक उपभोक्ता वस्तु की महंगाई दर 1.25 फीसदी से घटकर 0.27 फीसदी रही है. हालांकि, महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में ईंधन और ऊर्जा क्षेत्र की महंगाई दर 7.07 फीसदी से बढ़कर 8.65 फीसदी रही है. जून 2014 के बाद ईंधन और ऊर्जा की महंगाई दर सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है.
मासिक आधार पर दिसंबर में निर्माण उद्योग की महंगाई दर 3.2 फीसदी से बढ़कर 3.67 फीसदी रही है. जुलाई 2014 के बाद निर्माण उद्योग की महंगाई दर सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी. महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में प्रमुख महंगाई दर 1.6 फीसदी से बढ़कर 2.2 फीसदी रही.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
