[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business फरवरी में शुरू हो जायेगा पेटीएम का भुगतान बैंक, रिजर्व बैंक से मिली मंजूरी

फरवरी में शुरू हो जायेगा पेटीएम का भुगतान बैंक, रिजर्व बैंक से मिली मंजूरी

0
फरवरी में शुरू हो जायेगा पेटीएम का भुगतान बैंक, रिजर्व बैंक से मिली मंजूरी

नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद कैशलेस लेन-देन में तेजी से भूमिका निभाने वाली कंपनी पेटीएम के भुगतान बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से मंगलवार को अंतिम मंजूरी मिल गयी है. कंपनी ने कहा है कि उसके भुगतान बैंक का परिचालन अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है. भुगतान बैंक लोगों तथा छोटे कारोबार से एक लाख रुपये प्रति खाता तक की जमा ले सकते हैं. इस बैंक के चालू हो जाने के बाद देश के लोगों को कैशलेस कारोबार करने में आसानी होगी तथा सरकार के कदम को बढ़ावा मिलेगा. पेटीएम के इस भुगतान बैंक को आगामी फरवरी में शुरू होने की संभावना है.

वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने एक ब्लॉग के पोस्ट में कहा कि मंगलवार को रिजर्व बैंक ने औपचारिक रूप से पेटीएम भुगतान बैंक शुरू करने की मंजूरी दे दी. हम इसे आपके सामने लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि पेटीएम भुगतान बैंक में हमारा लक्ष्य बैंकिंग उद्योग में नया कारोबारी मॉडल बनाना, बैंकिंग सुविधा से वंचित या कम बैंकिंग सुविधाओं वाले भारतीय को वित्तीय सेवाओं के दायरे में लाना है.

वहीं, पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि उसके भुगतान बैंक का परिचालन फरवरी में शुरू हो सकेगा। पहली शाखा उत्तर प्रदेश के नोएडा में खोली जाएगी. पेटीएम को इससे पहले पिछले साल दिवाली में परिचालन शुरू करना था।.2015 में रिजर्व बैंक ने वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी. उन्हें 10 अन्य के साथ भुगतान बैंक की स्थापना की मंजूरी मिली थी. बाद में तीन इकाइयां टेक महिंद्रा, चोलामंडलम इन्वेस्टमंेट एंड फाइनेंस कंपनी तथा दिलीप सांघवी, आईडीएफसी तथा टेलीनॉर फाइनेंशियल सर्विसेज का गठजोड़ भुगतान बैंक लाइसेंसिंग से पीछे हट गया था. फिलहाल, सिर्फ एयरटेल ने भुगतान बैंक परिचालन शुरू किया हैं. आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक 2017 की पहली छमाही में परिचालन शुरू करेगा. पेटीएम भुगतान बैंक में शर्मा की बहुलांश हिस्सेदारी होगी. शेष हिस्सेदारी वन97 कम्युनिकेशंस के पास होगी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel