[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business JIO के बाद अब Airtel का धमाका, एक साल तक हर महीने मुफ्त मिलेगा 3GB 4G डेटा

JIO के बाद अब Airtel का धमाका, एक साल तक हर महीने मुफ्त मिलेगा 3GB 4G डेटा

0
JIO के बाद अब Airtel का धमाका, एक साल तक हर महीने मुफ्त मिलेगा 3GB 4G डेटा

नयी दिल्ली : देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी मौजूदा असीमित कॉलिंग योजना का विस्तार करते हुए इसमें 3जीबी का मुफ्त 4जी मासिक डेटा जोड़ दिया है. एयरटेल यह सुविधा उन ग्राहकों को देगी जो अभी उसकी 4जी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं.

भारती एयरटेल ने बयान में कहा, ‘‘ग्राहकों को 31 दिसंबर, 2017 तक हर महीने 3जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा. यह पेशकश चुनिंदा प्रीपेड और पोस्टपेड पैक के साथ मिलेगी. यह मुफ्त डेटा पैक या प्लान के लाभ से अलग होगा. योजना के तहत एयरटेल 12 महीने तक 9,000 रुपये के मुफ्त डेटा की पेशकश करेगी. यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए होगी जो एयरटेल के 4जी नेटवर्क की ओर स्थानांतरित होंगे.

बयान में कहा गया है कि यह 12 महीने की पेशकश 4जी मोबाइल हैंडसेट वाले उन सभी ग्राहकों के लिए होगी जो भी एयरटेल के नेटवर्क पर नहीं हैं. कोई भी उपभोक्ता, एयरटेल के मौजूदा ग्राहक सहित, 4जी हैंडसेट की ओर उन्नयन पर इस पेशकश का लाभ ले सकते हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel