[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business नोटबंदी के बावजूद अगले साल बढ़ेगी नौकरियां, 10 से 15 % वृद्धि की उम्मीद

नोटबंदी के बावजूद अगले साल बढ़ेगी नौकरियां, 10 से 15 % वृद्धि की उम्मीद

0
नोटबंदी के बावजूद अगले साल बढ़ेगी नौकरियां, 10 से 15 % वृद्धि की उम्मीद


नयी दिल्ली
: नोटबंदी के बाद कई अर्थशास्त्रियों ने मंदी का अनुमान लगाया था लेकिन कुछ एजेंसियों के मुताबिक अगले साल देश में नियुक्ति गतिविधियों में 10 से 15 प्रतिशत का इजाफा होने की उम्मीद है. टाइम्सजॉब्स के रोजगार परिदृश्य सर्वे में कहा गया है कि सबसे अधिक रोजगार आईटी, दूरसंचार तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा सर्वेक्षण में शामिल 70 प्रतिशत से अधिक कंपनियों ने कहा कि उनको अपने कार्यबल में महिलाओं के अनुपात में सुधार की उम्मीद है.

सर्वेक्षण में कहा गया है कि करीब 60 प्रतिशत नियोक्ता मध्यम स्तर पर महिला पेशेवरों की मांग में इजाफे की उम्मीद कर रहे हैं. 20 प्रतिशत का कहना है कि सबसे अधिक नियुक्तियां प्रवेश स्तर पर होंगी जबकि अन्य 20 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि वे 2017 में सीएक्सओ स्तर की नेतृत्व वाली भूमिका में महिला पेशेवरों की नियुक्ति करेंगी.

टाइम्स बिजनेस सॉल्यूशंस के रणनीति प्रमुख नीलांजल रॉय ने कहा, ‘‘सरकार के समर्थन से भारतीय अर्थव्यवस्था में स्पष्ट बदलाव दिख रहा है. आईटी, उद्यमशीलता तथा विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित कर भारतीय उद्योग जगत मजबूत वृद्धि की राह पर बढ रहा है. यह अगले साल देश में रोजगार वृद्धि तथा नौकरियों पर प्रभाव डालेगा.’ सर्वेक्षण में देशभर के 2,000 नियोक्ताएओं की राय ली गई. 30 प्रतिशत ने कहा कि आईटी तथा दूरसंचार क्षेत्र सबसे अधिक संख्या में नियुक्तियां करेंगे. स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के बारे में 20 प्रतिशत तथा विनिर्माण के लिए 15 प्रतिशत ने यह राय व्यक्त की. अन्य 15 प्रतिशत ने वाहन तथा 10 प्रतिशत ने बुनियादी ढांचा तथा खुदरा क्षेत्रों में सबसे अधिक नौकरियों की बात कही

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel