[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business पेट्रोल 2.21 और डीजल 1.79 रुपये प्रति लीटर हुआ मंहगा

पेट्रोल 2.21 और डीजल 1.79 रुपये प्रति लीटर हुआ मंहगा

0
पेट्रोल 2.21 और डीजल 1.79  रुपये प्रति लीटर हुआ मंहगा

नयी दिल्ली : पेट्रोल 2.21 रुपया प्रति लीटर और डीजल 1.79 रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. बढ़ी हुई कीमतें आज मध्यरात्रि से लागू होंगी. इंडियन ऑयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एचपीसीएल) प्रत्येक महीने की पहली और 16वीं तारीख को पिछले पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय बाजार में औसत कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन की मांग की थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैसोलीन (पेट्रोल) की कीमत 57.43 डॉलर से बढ़कर 62.82 डालर प्रति बैरल होने तथा डीजल की कीमत 56.79 डालर से बढ़कर 60.97 डालर प्रति बैरल होने के कारण घरेलू बाजार में यह कीमत वृद्धि सामान्य मानी जा रही है.सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पहले बढोत्तरी की योजना टाल दी थी, लेकिन इस पर अचानक फैसला लिया गया और कीमतें बढ़ा दी गयीं. इससे पहले, एक दिसंबर को कीमतों में संशोधन किया गया था. उस समय पेट्रोल के दाम में मामूली 13 पैसे लीटर की वृद्धि की गयी, जबकि डीजल की दरों में 12 पैसे की कटौती की गयी थी.

कल आइओसी के चेयरमैन बी अशोक ने दाम बढाये जाने की योजना टाले जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘किसी खास तारीख पर ही दरों में बदलाव जरूरी नहीं है…हम निरंतर इसकी समीक्षा करते हैं और उचित समय पर हम उपयुक्त निर्णय करेंगे.’

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel