[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बैंकों में तीन दिन अवकाश, बढ़ सकता है नकदी संकट

बैंकों में तीन दिन अवकाश, बढ़ सकता है नकदी संकट

0
बैंकों में तीन दिन अवकाश, बढ़ सकता है नकदी संकट

मुंबई : नकदी को लेकर पहले से परेशान लोगों की समस्या सप्ताहांत और बढ़ सकती है. बैंकों में आज से लगातार तीन दिन का अवकाश है और साथ ही एटीएम भी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं. ज्यादातार एटीएम के काम नहीं करने से ग्राहकों की परेशानी बढ़ती जा रही है. अब जबकि बैंकों में छुट्टी है, ऐसे में उन एटीएम के आगे लंबी कतारें देखी जा रही हैं जिसमें नकदी है. वहीं कुछ एटीएम में ‘बंद’ का बोर्ड लगा दिया गया है.

जो लोग सरकार के बड़े नोट पर पाबंदी के निर्णय का पुरजोर समर्थन कर रहे थे, वे भी अब आयकर विभाग तथा पुलिस द्वारा देश भर में बड़ी राशि में नकदी पकड़े जाने की रपटों के बाद अपना धैर्य खो रहे हैं. इंडियन बैंक के एक पूर्व अधिकारी ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, ‘‘वास्तव में यह आहत करने वाला और शर्मनाक है कि लोग 2,000 रुपये और 10,000 रुपये पाने के लिये एटीएम और बैंकों की कतार में मर रहे हैं लेकिन बड़े और ताकतवर 60 करोड़ और 80 करोड़ रुपये लेकर बैठे हैं.

आखिर ये नोट कहां से आ रहे हैं. क्या बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के बिना यह संभव है.” मुंबई के माटुंगा में एक व्यक्ति के पास 2,000-2,000 रुपये के 85 लाख रुपये नकद बरामद होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बैंक अधिकारी प्रधानमंत्री के साहसिक निर्णय को बेकार करने में लगे हैं.”

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel