[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 2जी व 3जी फोन में भी लें जियो का आनंद

2जी व 3जी फोन में भी लें जियो का आनंद

0
2जी व 3जी फोन में भी लें जियो का आनंद

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो ने आज कहा कि उसका 4 जी डिवाइस अब बाजार में उपलब्ध है जिसके जरिये कोई भी 2जी व 3जी स्मार्टफोनधारक उसकी सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है. कंपनी के यहां जारी बयान के अनुसार जियोफाई 4जी पोर्टेबल वायस व डेटा डिवाइस है जो कि हाटस्पाट के रुप में काम करता है और इसके जरिए फोन काल करने के साथ साथ वीडियो कॉल व जियो के सभी एप्प का इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी अगर ग्राहक का फोन 4जी नहीं है तो भी वह रिलायंस जियो की सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेगा.

बयान के अनुसार इसके लिए जियोफाई में सिम लगाकार उसे एक्टिवेट करना होता है. इसके बाद 2जी या 3जी स्मार्टफोन पर जियो4जीवायस एप्लीकेशन डाउनलोड कर उसे जियो नेटवर्क से कनेक्ट करना होता है. कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस के जरिए जियो के ग्राहक इंटरनेट, वायसकाल, वीडियोकाल व एसएमएस सहित कंपनी की विभिन्न सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है भले ही उसका फोन 4जी ना हो.

उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो के पास देश भर में 4जी दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराने का लाइसेंस है. कंपनी ने पांच सितंबर को अपनी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत की थी और हाल ही में घोषणा की कि उसके ग्राहकों की संख्या पांच करोड़ से अधिक हो गई है. कंपनी फिलहाल 31 मार्च 2017 तक अपनी सभी सेवाएं मुफ्त दे रही है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel