[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रेलवे और पोस्ट ऑफिस की तरह क्या बैंकर्स की भी बढ़ेगी सैलरी? जानें क्या कहते हैं नियम

रेलवे और पोस्ट ऑफिस की तरह क्या बैंकर्स की भी बढ़ेगी सैलरी? जानें क्या कहते हैं नियम

0
रेलवे और पोस्ट ऑफिस की तरह क्या बैंकर्स की भी बढ़ेगी सैलरी? जानें क्या कहते हैं नियम
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

8th Pay Commission को लेकर सरकारी कर्मचारियों में जितनी उत्सुकता है, उतनी ही उलझन बैंक कर्मचारियों के मन में भी रहती है. अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि सभी सरकारी संस्थानों में वेतन वृद्धि का नियम एक जैसा है, लेकिन हकीकत इससे अलग है. 8वें वेतन आयोग का फायदा सरकारी बैंक (PSB) के कर्मचारियों को नहीं मिलेगा. इसका कारण यह है कि बैंक कर्मचारियों की सैलरी तय करने का सिस्टम पूरी तरह अलग है.

बैंक कर्मियों के लिए अलग ‘पे-कमीशन’ क्यों नहीं?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों (जैसे रेलवे, पोस्ट ऑफिस, डिफेंस) की सैलरी हर 10 साल में ‘सेंट्रल पे कमीशन’ के जरिए रिवाइज होती है. इसके विपरीत, बैंक कर्मचारियों का वेतन हर 5 साल में रिवाइज किया जाता है.

  • नियम: बैंकर्स की सैलरी Bipartite Settlement (द्विपक्षीय समझौते) के जरिए बढ़ती है.
  • कौन तय करता है: यह समझौता इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और बैंक कर्मचारी संगठनों (Unions) के बीच होता है.

12वां द्विपक्षीय समझौता (12th Bipartite Settlement)

बैंक कर्मियों की सैलरी में आखिरी बड़ी बढ़ोतरी साल 2024 में फाइनल हुई थी.

  • वेतन वृद्धि: इसमें कर्मचारियों की सैलरी में 17 प्रतिशत का इजाफा किया गया.
  • अवधि: यह रिवीजन नवंबर 2022 से प्रभावी है और 2027 तक मान्य रहेगा.
  • अन्य लाभ: इसमें बिरीवमेंट लीव (परिजनों के निधन पर छुट्टी) और यूनियन पदाधिकारियों के लिए विशेष अवकाश जैसे प्रावधान किए गए.

अब अगली बारी कब? (13th Bipartite Settlement)

चूंकि बैंक कर्मियों का समझौता 5 साल के लिए होता है, इसलिए अगला वेतन संशोधन 2027 में होना है. वित्त मंत्रालय ने बैंकों को पहले ही कह दिया है कि 13वें समझौते की प्रक्रिया अप्रैल 2027 तक पूरी कर ली जाए ताकि कर्मचारियों को समय पर लाभ मिल सके.

Also Read : युद्ध की आग में झुलसा बजट; रसोई से लेकर हवाई सफर तक सब कुछ महंगा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article केवाईसी अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, एपीके फाइल से मोबाइल हैक कर 12 लाख की हुई निकासी
Next article अटल पथ सर्विस लेन में 15 फुट गड्ढे में गिरा राहगीर
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel