[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कितना होगा इजाफा? जानें एरियर और नई अपडेट्स

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कितना होगा इजाफा? जानें एरियर और नई अपडेट्स

0
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कितना होगा इजाफा? जानें एरियर और नई अपडेट्स
सांकेतिक तस्वीर (फोटो/Canva)

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th CPC) की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. यह कदम करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और भत्तों में बड़े बदलाव की नींव रखेगा. नवंबर 2025 में इसके गठन के बाद से ही कर्मचारी जगत में भारी उत्साह और अटकलें तेज हैं.

सुझाव देने का आखिरी मौका: 30 अप्रैल 2026

वित्त मंत्रालय ने एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और यूनियनों से सुझाव मांगे हैं. अगर आप भी अपनी बात रखना चाहते हैं, तो 30 अप्रैल 2026 तक का समय है. इन सुझावों के आधार पर ही आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगा.

कब तक आएगी रिपोर्ट ?

आयोग को अपनी सिफारिशें फाइनल करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. हालांकि, रिपोर्ट आने में समय लग सकता है, लेकिन कर्मचारियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसके वित्तीय लाभ पिछली तारीख से मिलने की उम्मीद है.

सैलरी में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद ?

विशेषज्ञों के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में 20% से 35% तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के बीच रह सकता है. तुलना के लिए देखें तो 6वें वेतन आयोग में लगभग 40% की वृद्धि हुई थी, जबकि 7वें वेतन आयोग में यह करीब 23-25% रही थी और अंतिम आंकड़ा महंगाई दर, टैक्स कलेक्शन और सरकार के बजट (Fiscal Space) पर निर्भर करेगा.

क्या आपको मिलेगा एरियर (Arrears) ?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि बढ़ा हुआ पैसा कब से मिलेगा ? एक्सपर्ट्स और सीए मनीष मिश्रा के अनुसार 7वें वेतन आयोग की अवधि 1 जनवरी 2026 को समाप्त मानी जा रही है. भले ही सरकार सिफारिशों को लागू करने में समय ले, लेकिन एरियर 1 जनवरी 2026 से ही जोड़ा जाएगा. यानी आपको पिछले महीनों का बकाया पैसा एक साथ मिलेगा.

7वें vs 8वें वेतन आयोग की तुलना

7वां वेतन आयोग (वर्तमान)8वां वेतन आयोग (संभावित)
न्यूनतम मूल वेतन₹18,000₹21,000 – ₹25,000 (अनुमानित)
अधिकतम मूल वेतन₹2.5 लाख₹3 लाख से अधिक
फिटमेंट फैक्टर2.572.8 – 3.0 (चर्चा में)
लागू होने की तिथि20161 जनवरी 2026 (बकाया सहित)

Also Read: बच्चों के नाम शुरू करें ये 5 स्कीम्स, 18 साल में बनेगा बड़ा फंड

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article उमर अब्दुल्ला ने कहा–अमेरिका और इजरायल ने हमारे लोगों पर नाजायज युद्ध थोपा है, यह जल्दी बंद हो
Next article मेरे घर में दो चिक्स, लड़कियों को लेकर ड्वेन ब्रावो का शर्मनाक बयान, वीडियो वायरल
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel