[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 8वें वेतन आयोग में नियुक्ति, श्री कृष्णा वी आर बने नए डायरेक्टर

8वें वेतन आयोग में नियुक्ति, श्री कृष्णा वी आर बने नए डायरेक्टर

0
8वें वेतन आयोग में नियुक्ति, श्री कृष्णा वी आर बने नए डायरेक्टर
8th Pay Commission Director Appointment

8th Pay Commission Director Appointment: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक इम्पोर्टेन्ट खबर सामने आई है. 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS) के 2009 बैच के अधिकारी, श्री कृष्णा वी आर को 8वें वेतन आयोग में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है. यह नियुक्ति डेपुटेशन के आधार पर की गई है.

8th Pay Commission: कौन हैं नए डायरेक्टर श्री कृष्णा वी आर?

श्री कृष्णा वी आर एक अनुभवी अधिकारी हैं. इससे पहले वे वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग (Department of Revenue) में डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. अब उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर (व्यय विभाग) के तहत 8वें वेतन आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आदेश के मुताबिक, उनका कार्यकाल 17 सितंबर 2029 तक या अगले आदेश तक जारी रहेगा.

8th Pay Commission: क्या काम करेगा 8वां वेतन आयोग?

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनकी सैलरी और भत्तों में कब सुधार होगा. यह आयोग मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर, अलाउंस (भत्ते) और अन्य फायदों की समीक्षा करता है. नई नियुक्तियों से यह साफ झलक रहा है कि सरकार अब इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है.

कर्मचारियों के लिए इसका क्या मतलब है?

इस नियुक्ति को एक पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है. आमतौर पर जब आयोग में बड़े पदों पर नियुक्तियां शुरू होती हैं, तो इसका मतलब है कि बैक-एंड पर काम तेज़ हो गया है. लाखों केंद्रीय कर्मचारी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि 8वें वेतन आयोग के आने से उनकी टेक-होम सैलरी में अच्छी बढ़ोत्तरी होगी.

आगे क्या होने वाला है?

सरकार ने श्री कृष्णा वी आर को तुरंत अपना नया पदभार संभालने के निर्देश दिए हैं. आने वाले दिनों में आयोग के अन्य सदस्यों की घोषणा भी की जा सकती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन नियुक्तियों के बाद आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करने की दिशा में तेजी से बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: 17 लाख तक के टैक्स रिफंड हुए क्रेडिट, ऐसे चेक करें अपना रिफंड स्टेटस

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel