[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business कहीं 2028 तक न टल जाए 8th Pay Commission! कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ी, सरकार पर बढ़ा दबाव

कहीं 2028 तक न टल जाए 8th Pay Commission! कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ी, सरकार पर बढ़ा दबाव

0
कहीं 2028 तक न टल जाए 8th Pay Commission! कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ी, सरकार पर बढ़ा दबाव
8th Pay Commission

8th Pay Commission: केंद्र सरकार द्वारा वेतन आयोग से जुड़ी घोषणा को लेकर सभी की निगाहें टिकी हैं. हालांकि, इसके गठन में देरी ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की चिंता बढ़ा दी है. सरकार ने 16 जनवरी 2025 को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दी थी, लेकिन अब तक इसका औपचारिक गठन नहीं हुआ है. न तो आयोग के अध्यक्ष (Chairman) की नियुक्ति हुई है, और न ही इसका Terms of Reference (ToR) तय किया गया है. देशभर में करीब 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी बेसब्री से इस आयोग की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं, जो उनकी सैलरी और पेंशन स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव लाएगा.

डीए और डीआर में बढ़ोतरी की घोषणा

हाल ही में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी. इससे अब डीए और डीआर की दर 55% से बढ़कर 58% हो गई है. कैबिनेट नोट के मुताबिक, यह बढ़ोतरी मुद्रास्फीति (Inflation) के प्रभाव की भरपाई के लिए की गई है. हालांकि, 8वें वेतन आयोग से जुड़ी ToR अधिसूचना और सदस्यों की नियुक्ति पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया.

8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी. नियमों के मुताबिक, यह आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाना प्रस्तावित है. हर वेतन आयोग आमतौर पर 10 साल के अंतराल पर गठित किया जाता है ताकि केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन में समय-समय पर सुधार हो सके. 7वां वेतन आयोग (7th CPC) वर्ष 2016 में लागू हुआ था, जो 2026 तक प्रभावी रहेगा.

किन्हें मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा?

8वां वेतन आयोग करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को लाभ देगा. इसमें रक्षा कर्मी (Defence Personnel) और रक्षा पेंशनभोगी भी शामिल हैं. आयोग नई सैलरी स्ट्रक्चर के साथ-साथ डीए और अन्य भत्तों की समीक्षा करेगा. इस आयोग से कर्मचारियों को औसतन 25-30% तक वेतन वृद्धि की उम्मीद है, हालांकि वास्तविक आंकड़ा आयोग की सिफारिशों पर निर्भर करेगा.

Also Read: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें 5 अक्टूबर 2025 का पूरा अपडेट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article अमीरी में Alakh Pandey ने King Khan को पछाड़ा,जानिए कितनी है संपत्ति
Next article 953 करोड़ की लागत से रफ्तार पकड़ेंगे वाहन, बिहार के दो जिलों में बाईपास निर्माण से बेहतर होगी कनेक्टिविटी
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel