[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business वी-मार्ट के स्टोर से भी मिलेंगे 2,000 रुपये

वी-मार्ट के स्टोर से भी मिलेंगे 2,000 रुपये

0
वी-मार्ट के स्टोर से भी मिलेंगे 2,000 रुपये


नयी दिल्ली
: वी-मार्ट रिटेल के स्टोर से भी अब एटीएम कार्ड के जरिये 2,000 रुपये तक नकद निकाले जा सकेंगे. दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में कंपनी का बडा नेटवर्क है.खुदरा श्रृंखला चलाने वाली वी-मार्ट 116 शहरों में 136 स्टोर का परिचालन करती है. वह अपने सभी स्टोरों को स्मार्ट एटीएम की तरह बनायेगी जिससे नागरिक अपने डेबिट कार्ड के जरिये नकदी निकाल सकेंगे.

वी-मार्ट रिटेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ललित अग्रवाल ने कहा कि इस प्रयास के जरिये हमारा मकसद नोटबंदी के बाद नागरिकों को राहत देना है. ‘‘हम सरकार को भी मौजूदा नकदी की तंगी की समस्या में मदद पहुंचायेंगे. हमारे सभी 136 वी-मार्ट स्टोर ‘स्मार्ट एटीएम’ की तरह काम करेंगे और लोग यहां से नकदी प्राप्त कर सकेंगे.” रिजर्व बैंक द्वारा जारी एक सकुर्लर के अनुसार सभी बिक्री केंद्र :पीओएस:, के ईडीसी उपकरण को डेबिट कार्ड के जरिये नकदी की निकासी के लिये उपयोग में लाया जा सकता है

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel