[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business टाटा स्टील ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाया, ओपी भट्ट नए प्रमुख

टाटा स्टील ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाया, ओपी भट्ट नए प्रमुख

0
टाटा स्टील ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाया, ओपी भट्ट नए प्रमुख

नयी दिल्ली : टाटा स्टील के निदेशक मंडल साइरस मिस्त्री को कंपनी के चेयरमैन पद से हटा दिया है. उनके स्थान पर स्वतंत्र निदेशक ओ पी भट्ट को अंतरिम व्यवस्था के तहत नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इससे पहले इस्पात क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने 11 नवंबर को कहा था कि उसके निदेशक मंडल ने टाटा संस में नेतृत्व में बदलाव पर संज्ञान लिया है और उसे प्रवर्तक तथा प्रमुख शेयरधारक से साइरस मिस्त्री तथा नुस्ली वाडिया को कंपनी के निदेशक पद से हटाने के लिए असाधारण आमसभा (ईजीएम) बुलाने को कहा है.

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने 25 नवंबर, 2016 को सर्कुलर प्रस्ताव के जरिये बहुमत से साइरस पी मिस्त्री को बोर्ड के चेयरमैन पद से तत्काल हटाने का फैसला किया. उनके स्थान पर स्वतंत्र निदेशक ओ पी भट्ट को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है.’ देश के सबसे भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन ओ पी भट्ट ईजीएम का नतीजा आने तक चेयरमैन पद पर बने रहेंगे. कंपनी ने कहा, ‘‘भट्ट की चेयरमैन के रुप में नियुक्ति बेहतर कारपोरेट गवर्नेंस के सिद्धान्तों को ध्यान में रखकर और कंपनी को एक पक्षपातरहित नेतृत्व प्रदान करने के लिए किया है.’
टाटा स्टील ने कहा कि इस फैसले से कंपनी में स्थिरता भी सुनिश्चित होगी और यह टाटा स्टील के अंशधारकों के व्यापक हित में हैं. शेयर बाजारों को अलग से भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने 21 दिसंबर को असाधारण आम बैठक बुलाई है जिसमें मिस्त्री और नुस्ली वाडिया को निदेशक से हटाने पर विचार किया जाएगा. टाटा संस की टाटा स्टील में 29.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel