[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business पेट्रोल 1.46 रुपये और डीजल 1.53 रुपये सस्ता

पेट्रोल 1.46 रुपये और डीजल 1.53 रुपये सस्ता

0
पेट्रोल 1.46 रुपये और डीजल 1.53 रुपये सस्ता

नयी दिल्ली :पेट्रोल के दाम आज 1.46 रुपये लीटर घटा दिए गए. वहीं डीजल 1.53 रुपये लीटर सस्ता हुआ है. पिछले कुछ सप्ताह से ईंधन के दाम लगातार बढ रहे थे. इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने आज पेट्रोल, डीजल कीमतों में कटौती की घोषणा की. इसमें वैट आदि शामिल नहीं है. ऐसे में वैट सहित वास्तविक कटौती इससे अधिक होगी. दिल्ली में आज मध्यरात्रि से पेट्रोल 1.69 रुपये घटकर 65.93 रुपये प्रति लीटर रह जाएगा.अभी तक यह 67.62 रुपये लीटर है. इसी तरह डीजल का दाम 1.70 रुपये घटकर 54.71 रुपये लीटर पर आ जाएगा. यह अभी 56.41 रुपये लीटर है.

इससे पहले सितंबर से पेट्रोल के दाम छह बार बढाए जा चुके हैं. वहीं डीजल कीमतों में पिछले महीने तीन बार बढोतरी की गई थी. इंडियन ऑयल ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के वर्तमान मूल्य स्तर और डालर के समक्ष रुपये की विनिमय दर को देखते हुये पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है. दाम में आई इस गिरावट को इस कटौती के साथ उपभोक्ता तक पहुंचाया जा रहा है.’ कंपनी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजर में ईंधन के दाम पर उसकी नजर रहेगी। इसके साथ ही डालर-रपया विनिमय दर की भी वह निगरानी करती रहेगी

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel