[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business इस दिवाली प्लेटिनम और हीरा जडि़त आभूषणों की बढ़ेगी खरीदारी : एसोचैम

इस दिवाली प्लेटिनम और हीरा जडि़त आभूषणों की बढ़ेगी खरीदारी : एसोचैम

0
इस दिवाली प्लेटिनम और हीरा जडि़त आभूषणों की बढ़ेगी खरीदारी : एसोचैम

नयी दिल्ली : आभूषणों के मामले में अब खरीदारों विशेषकर महिलाओं की सोच में अब बदलाव आ रहा है और यही वजह है कि इस दिवाली हीरा जडि़त या फिर प्लेटिनम के आभूषणों की अच्छी मांग रहने की संभावना है. देश के प्रमुख उद्योग मंडल एसोचैम ने एक वक्तव्य में यह जानकारी दी है. उद्योग मंडल ने कहा है कि कानों के गहने हों या फिर अंगूठी इनमें हीरा जडि़त आभूषणों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसके अलावा हल्की चूडि़यों की भी अच्छी मांग देखी जा रही है.

उद्योग मंडल के अध्ययन के बाद जारी वक्तव्य में कहा गया है कि ज्यादातर आभूषण विक्रेता ग्राहकों के मूड को भांपते हुये अब प्लेटिनम के आभूषण पर ही ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. आभूषण के कई बड़े विक्रेता अब परंपरागत सोना-चांदी के जेवरों के मुकाबले प्लेटिनम और हीरा जडि़त आभूषणों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं. एसोचैम अध्ययन के मुताबिक, ‘हीरा जडि़त आभूषणों की मांग इस त्यौहारी मौसम में 30 से 35 प्रतिशत बढ़ी है जबकि प्लेटिनम के आभूषण की मांग 25 प्रतिशत बढ़ी है.’

उद्योग संगठन का दावा है कि उसने यह अध्ययन दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, बैंगलूरु, चंढीगढ और देहरादून सहित 350 आभूषण निर्माताओं के बीच किया है. अध्ययन में यह बात भी सामने आई है कि आने वाले दिनों में सोने के आभूषणों की कुल बिक्री में प्लेटिनम और हीरे के आभूषणों का हिस्सा काफी बढ़ सकता है. इसके मुताबिक सोना और चांदी के परंपरागत आभूषणों की कुल मांग में पहले के मुकाबले अब हीरा जडि़त आभूषणों अथवा प्लेटिनम के आभूषणों की मांग बढ़ रही है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel