[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business आज ही निपटा लें काम, अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

आज ही निपटा लें काम, अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

0
आज ही निपटा लें काम, अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

अधिकारियों का दावा – ATM में कैश की नहीं होगी कमी

नयी दिल्‍ली : अगर आपको बैंक से जुड़े कुछ जरुरी काम हों तो उसे आज ही निपटा लें, क्‍योंकि शनिवार से लगातार बैंकों में 5 दिनों की छुट्टी रहेगी. 8 से 12 अक्तूबर तक बैंक पांच दिनों तक बंद रहेंगे. 8 अक्तूबर को महीने का दूसरा शनिवार है. 9 अक्तूबर को रविवार और 10 व 11 अक्तूबर को दशहरे की छुट्टी है. वहीं 12 अक्तूबर को मुहर्रम का अवकाश है. यानी लगातार पांच दिनों तक बैंकों में छुट्टी रहेगी. हालांकि बैंक अधिकारियों का दावा है कि एटीएम में पैसों की कमी नहीं होगी. एटीएम में अतिरिक्त पैसे हों, इसकी व्यवस्था की जा रही है. ताकि लोगों को त्योहार के मौके पर परेशानी न हो. लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों को कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इसी महीनें दीपावली को लेकर 30 व 31 अक्तूबर को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी. इस प्रकार देखा जाए तो अक्तूबर महीनें में बैंकों में कुल 11 दिनों की छुट्टी है. इनमें पांच दिन रविवार और दो दिन शनिवार की छुट्टी है, जबकि बाकी के चार दिन त्‍योहारों की छुट्टी है.

ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों को हो सकती है परेशानी

बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंकिंग दुनिया में आये बदलाव के कारण शहरी उपभोक्ताओं पर बैंक बंद का खास असर नहीं पड़ेगा. लेकिन, ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों पर बंद का असर पड़ सकता है. इसलिए, ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक सात अक्टूबर से पहले अपना बैंकिंग कामकाज निबटा लें. शहरी क्षेत्रों में ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग का इस्‍तेमाल ज्‍यादा करते हैं. साथ ही शहरों में एटीएम की संख्‍या भी ज्‍यादा होती है इसलिए ग्राहकों को कैश की कमी नहीं होगी.

बैंक कर्मचारी व अधिकारी खुश

बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का कहना है कि वे इन छुट्टियों को लेकर काफी खुश हैं. क्योंकि, पहले दो-चार साल में कभी-कभार ऐसा मौका आता था. लेकिन, जब से बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलनी शुरू हुई है, तब से त्योहार के मौके पर एक-दो दिन अतिरिक्त छुट्टी मिल जाती है.

बैंकों के कामकाज पर असर

बैंकों में छुट्टी का असर बैंकों के आम कामकाज पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है. लेकिन, परेशानी चेक के क्लियरेंस को लेकर आ सकती है. चेक से किये गये भुगतान में देरी हो सकती है. बैंकों से मिली अधिकारी जानकारी के अनुसार त्‍योहार के मौके पर लोन आवंटन का काम बढ़ जाता है. इसलिए बैंक अपने अधिकारियों को समय सीमा के अंदर काम निबटाने की सलाह देते हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel