[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 444 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 28,354 पर बंद, निफ्टी 8,716 पर

444 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 28,354 पर बंद, निफ्टी 8,716 पर

0
444 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 28,354 पर बंद, निफ्टी 8,716 पर

मुंबई : बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज वैश्विक रुझानों के कारण 444 अंक टूटकर बंद हुआ. इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी भी 151 अंकों की टूट के साथ बंद हुआ. इस गिरावट के साथ सेंसेक्स 28,353 अंक पर पहुंच गया. निफ्टी 8,716 अंक पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज वैश्विक संकेतों के कारण सप्ताह के पहले दिन बड़ी गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 408 अंकों की गिरावट के साथ 28,390 अंक पर पहुंच गया. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129 अंकों की गिरावट के साथ 8,738 अंक पर पहुंचा. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. मिडकैप के शेयरों में जहां करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं स्मॉलकैप के शेयरों में ढेड फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है.ग्लोबल बाजारों ने भारतीय बाजारों का मूड बिगाड़ा है.

बाजार में आईटी शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा कमजोरी दिखा रहेहैंऔर 2 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं. केवल आईटी सेक्टर करीब 0.3 फीसदी मजबूत नजर आ रहा है. बैंकिंग शेयरों में आज भारी बिकवाली देखने को मिल रही है.

बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.3 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.5 फीसदी, ऑटो, कैपिटल गुड्स और रियल्टी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं. निफ्टी के गिरने वाले दिग्गज शेयरों में यस बैंक 3.8 फीसदी, हिंडाल्को 3.6 फीसदी, बीएचईएल 3.2 फीसदी और एक्सिस बैंक 3 फीसदी की गिरावट दिखा रहे हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel